फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Administration's system failed due to the first rain of monsoon

मानसून की पहली बारिश से प्रशासन के सिस्टम फेल

Thu, 30 Jun 2022 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Administration's system failed due to the first rain of monsoon
मान जिले में वीरवार की सुबह मानसून की पहली मूसलधार बारिश हुई। इससे पहले रातभर बूंदाबांदी के साथ बादल गरजते रहे। सुबह होते ही तेज बारिश शुरू हो गई। करीब 2 घंटे तक तेज बारिश हुई। जबकि बूंदाबांदी रुक-रुक कर पूरे दिन जारी रही। एक तरफ भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली तो दूसरी तरफ शहर के कई इलाकों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी भी हुई है। कई जगह बाजारों में दुकानों में पानी भर गया।
विज्ञापन

बता दें कि मौसम विभाग ने 30 जून से 3 जुलाई तक भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया हुआ है। मंगलवार की रात से ही रेवाड़ी में मौसम बदला हुआ है। हालांकि बुधवार सुबह से दोपहर तक उमस ने परेशान किए रखा लेकिन शाम के वक्त हुई बूंदाबांदी से लोगों को कुछ राहत मिली। रात में एक बार फिर आसमान में बादलों की गरज सुनाई दी। पूरी रात गरज-चमक के साथ रुक-रुक बूंदाबांदी होती रही। 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने के बाद सुबह करीब साढ़े 6 बजे पूरे शहर में मूसलाधार बारिश हुई। तेज बारिश का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शहर के निचले इलाके ही नहीं, बल्कि पॉश एरिया में भी जलभराव हो गया है। इसके साथ ही धारूहेड़ा कस्बा में भी जोरदार बारिश हुई है। वहां भी सड़कों पर पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन

पहली बारिश ने खोली प्रशासन की पोल
मॉनसून की पहली बारिश ने प्रशासन के इंतजामों की पोल खोलकर रख दी है। पॉश इलाके मॉडल टाउन, सेक्टर-1, 3, 4 में सड़कों पर पानी खड़ा हो गया है। वहीं निचले इलाके कुतुबपुर, अजय नगर, नई आबादी, नई बस्ती सहित कई जगह 1 से 2 फीट तक बरसाती पानी सड़क पर खड़ा हो गया। शहर में पूरे दिन रुक-रुक हल्की बूंदाबांदी जारी। सड़कों पर पानी जमा होने से ट्रैफिक व्यवस्था पर भी इसका असर पड़ा है। शहर में ट्रैफिक की रफ्तार बहुत धीमी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज भी तेज बारिश की आशंका
शुक्रवार को भी तेज बारिश होने का अलर्ट है। अगर लगातार दो दिन तेज बारिश हुई तो लोगों के सामने मुसीबत खड़ी हो सकती हैं। चूंकि रेवाड़ी में बरसाती पानी की निकासी के कोई प्रबंध नहीं है। डीसी के सख्त आदेश के बाद अधिकारियों ने कुछ बरसाती नालों की जरूर सफाई कराई, लेकिन पर्याप्त प्रबंध नहीं किए, जिसकी वजह से शहर में जलभराव की समस्या विकट हो सकती है।
जिले में बारिश की स्थिति
रेवाड़ी 38 एमएम
मनेठी 41 एमएम
पाल्हावास 45 एमएम
धारूहेड़ा 47 एमएम
डहीना 35 एमएम
बावल 18 एमएम
कोसली 42 एमएम
नाहड़ 46 एमएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed