{"_id":"6647bcf09a212cee490920b6","slug":"administration-is-reaching-out-to-voters-through-street-plays-adc-rewari-news-c-198-1-rew1001-204550-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से मतदाताओं तक संपर्क साध रहा है प्रशासन : एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से मतदाताओं तक संपर्क साध रहा है प्रशासन : एडीसी
Sat, 18 May 2024 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 18 May 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। लोकसभा चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करनावास के विद्यार्थियों ने एडीसी अनुपमा अंजलि की मौजूदगी में लघु सचिवालय परिसर में मतदाता जागरूकता नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को जागरूक किया।
एडीसी ने अनुुपमा ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। एडीसी ने कहा कि डीसी राहुल हुड्डा के मार्गदर्शन में रेवाड़ी जिला में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। लोकतंत्र को और अधिक मजबूत करने के लिए विद्यालय का यह प्रयास बेहद सराहनीय है। नुक्कड़ नाटक विद्यालय प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीनारायण की अध्यक्षता व रंगकर्मी सतीश मस्तान के निर्देशन में विद्यालय के बच्चों द्वारा आम जनता को वोट डालने के प्रति जागरूक करने की दिशा में सराहनीय कदम है। विद्यालय के विद्यार्थीगण रिया,कोमल, संजना चंचल, स्वीटी, किशन, रोहित, वंदना, निशिका, एकता द्वारा शुक्रवार को बावल, कोसली, रेवाड़ी लघु सचिवालय आदि जगहों पर जाकर मतदान करने को जागरूक किया व मतदान करने का संकल्प दिलाया।