फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Administration alert and ready to make CET copy-free: DC

सीईटी नकल रहित कराने के लिए प्रशासन सजग और तैयार : डीसी

Mon, 22 Aug 2022 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Administration alert and ready to make CET copy-free: DC
रेवाड़ी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से प्रदेश के विभागों, बोर्डों, निगमों और विश्वविद्यालयों में ग्रुप सी के पदों को भरा जाएगा। इसके लिए नवंबर के प्रथम सप्ताह में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) आयोजित की जाएगी। इसको नकल रहित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सजग एवं सतर्क है। उक्त जानकारी डीसी अशोक कुमार गर्ग ने दी है। वह सोमवार को सीईटी की तैयारियों के मद्देनजर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य विजय कुमार संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि सीईटी में रेवाड़ी में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। संबंधित अधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए सभी आवश्यक सुविधाएं व इंतजाम सुनिश्चित करें। ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न आए। उन्होंने कहा कि यदि किसी विद्यालय, महाविद्यालय व विश्वविद्यालय, बहुतकनीकी संस्थान में किसी प्रकार की अड़चन है तो तो उसे अति शीघ्र दूर किया जाए। साथ ही कोई अन्य विद्यालय, महाविद्यालय व केंद्रीय संस्थान जहां सभी प्रकार की सुविधाएं हों व सही लोकेशन पर हो जहां परीक्षार्थियों को पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो तो उसे भी परीक्षा केंद्र की सूची में शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन

इस दौरान बैठक में एएसपी पूनम दलाल, एसडीएम रेवाड़ी सिद्धार्थ दहिया, एसडीएम कोसली होशियार सिंह, जिला खजाना अधिकारी सतीश कुमार, डीईओ नसीब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के लिए 175 केंद्र प्रस्तावित, 50 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
डीसी ने कहा कि सीईटी के लिए रेवाड़ी जिला में 175 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित हैं, जिन पर लगभग 50 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा प्रात: कालीन व सायं कालीन सत्र में आयोजित की जाएंगी। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे सभी परीक्षा केंद्रों का फिजिकल वेरिफिकेशन करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने संबंधित निर्देश दिए कि जिला रेवाड़ी में सीईटी के सुचारु संचालन के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू की जाए। ताकि परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्वक, पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से कराया जा सके।

इस अवसर पर एचएसएससी सदस्य विजय कुमार ने कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग व सरकार नकल रहित निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षाएं करवाने के लिए कृतसंकल्प हैं। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा सीईटी में किसी भी तरह की हेराफेरी और गड़बड़ी को रोकने के लिए विशेष प्रकार की तैयारियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि आयोग की ओर से परीक्षार्थी के बायोमेट्रिक, फेस स्कैन से लेकर आधार कार्ड सहित अन्य जानकारी ली जाएंगी। मुझे पूरा विश्वास है कि रेवाड़ी जिला के प्रशासनिक अधिकारी आपसी तालमेल से सीईटी को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग व सरकार का सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed