फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Activists will lock out private schools if 134 A children are not admitted: Sanjay Sharma

134 ए के बच्चों को दाखिला नहीं देने पर प्राइवेट स्कूलों में तालाबंदी करेंगे कार्यकर्ता: संजय शर्मा

Sun, 14 Jan 2024 01:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 14 Jan 2024 01:00 PM IST
विज्ञापन
Activists will lock out private schools if 134 A children are not admitted: Sanjay Sharma
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के आजात चौक स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय में संगठन मंत्री संजय शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को हुई। इसमें निजी स्कूलों द्वारा 134 ए के लाभान्वित बच्चों की बकाया प्रतिपूर्ति राशि नहीं देने के फैसले पर चिंता जताई। कहा कि आगामी सत्र में बच्चों को 134 ए के तहत दाखिला नहीं दिया गया तो कार्यकर्ता निजी स्कूलों पर ताला जड़ेंगे।
संजय शर्मा ने कहा कि जानकारी हुई है कि 134 ए के लाभान्वित बच्चों को निजी स्कूलों द्वारा बकाया प्रतिपूर्ति राशि अभी तक नहीं देने और आगामी शैक्षणिक सत्र में बच्चों का दाखिला नहीं लेने का फैसला किया गया है। कहा कि निजी स्कूल वार्षिक राशि, बिल्डिंग फंड, स्कूल फंड डेवलपमेंट चार्ज आदि के नाम पर राशि वसूलते हैं। एनसीईआरटी की जगह निजी प्रकाशक महंगी पुस्तकें और स्कूल यूनिफॉर्म किसी एक निश्चित दुकान से खरीदने के लिए बाध्य किया जाता है। कहा कि हम किसी भी बच्चे का दाखिला नहीं रुकने देंगे। यदि स्कूलों द्वारा एक बच्चे का भी दाखिला रोका गया तो हम हम उस बच्चे की शिक्षा के अधिकार के लिए जरूरत पड़ने पर स्कूलों की तालाबंदी करने से भी नहीं चूकेंगे।
विज्ञापन

डॉ. रविंद्र बढ़ालिया ने कहा कि सरकार को जल्द सभी स्कूलों की बकाया राशि अदा करनी चाहिए। अभिषेक ने कहा कि सरकार और स्कूल एसोसिएशन को एक टेबल पर मिल बैठकर अपनी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। बैठक में कपिल, उषा देवी, बृजभूषण गुप्ता, रूपचंद आज़ाद, फूल सिंह और लक्ष्मणदास सहगल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed