{"_id":"6aa6e051c8d8670ea7042956","slug":"action-will-be-taken-against-those-spreading-rumors-on-social-media-rewari-news-c-198-1-rew1001-245378-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
Sun, 13 Sep 2026 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला पुलिस सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से सोशल मीडिया का इस्तेमाल सोच-समझकर करने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने वाली और भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा बताया कि कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया पर विभिन्न प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर आपत्तिजनक या उत्तेजक सामग्री प्रसारित करते हैं। ऐसी सामग्री से सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका रहती है। इसे देखते हुए पुलिस की साइबर टीम ऑनलाइन गतिविधियों पर लगातार निगरानी रख रही है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी संदिग्ध या भ्रामक पोस्ट को बिना सत्यापन के आगे शेयर नहीं करना चाहिए। यदि किसी व्यक्ति को ऐसी सामग्री प्राप्त होती है तो उसे प्रसारित करने के बजाय तुरंत नजदीकी थाना या डायल 112 पर सूचना दें।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार अफवाह, भड़काऊ या वैमनस्य पैदा करने वाली सामग्री पोस्ट, शेयर अथवा प्रसारित करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की प्रासंगिक धाराओं के तहत नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया पर जिम्मेदार व्यवहार करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। अफवाहों पर विश्वास करने या उन्हें आगे बढ़ाने से बचें। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया कि शांति और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली ऑनलाइन गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।