फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Public Service Forum will run a campaign for solution

Rewari News: समाधान के लिए अभियान चलाएगा लोक सेवा मंच

Tue, 15 Sep 2026 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Public Service Forum will run a campaign for solution
सेक्टर-3 में लोगों से बातचीत करते लोक सेवा मंच के पदाधिकारी। स्रोत : संगठन - फोटो : Samvad
रेवाड़ी। लोक सेवा मंच ने सेक्टर-3 की जनसमस्याओं के समाधान के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया है। सेक्टर की मेन राउंड मार्केट में आयोजित बैठक में सेक्टरवासियों की सामूहिक समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके बाद समस्याओं का समाधान होने तक जनहित में आवाज उठाने का सर्वसम्मत फैसला लिया गया।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान ने कहा कि जनकल्याणकारी राज्य में नागरिकों को बेहतर जीवन और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार व प्रशासन का दायित्व है। उन्होंने कहा कि सेक्टर-3 शहर के शुरुआती बड़े आवासीय सेक्टरों में शामिल है, लेकिन यहां के निवासी अनेक समस्याओं और मूलभूत सुविधाओं की कमी से परेशान हैं। मंच की ओर से जनसहयोग के साथ इन समस्याओं के समाधान के लिए आवाज उठाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने सेक्टर का दौरा कर लोगों से समस्याओं की जानकारी ली और बेहतर जीवन स्तर के लिए आवश्यक उपायों पर चर्चा की। सेक्टरवासियों ने रोजमर्रा की परेशानियों से अवगत कराते हुए मंच से समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल की मांग की। बैठक में कोर कमेटी सदस्य महेश कौशिक, बीके राम सिंह, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, जगमोहन यदुवंशी, नंदलाल यादव सहित विकास यादव, पवन शर्मा और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed