फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused of stealing in temple arrested

Rewari News: मंदिर में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 12 Feb 2024 02:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Accused of stealing in temple arrested
रेवाड़ी। थाना कसौला पुलिस ने मंदिर में चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव नैनसुखपुरा निवासी देवेन्द्र कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जांचकर्ता ने बताया गांव मुरादपुरी निवासी लाल सिंह ने शिकायत में बताया था कि 9 फरवरी 2024 की रात को वह अपने खेतों में पानी देने के लिए जा रहा था। जब वह अपने गांव के बालाजी मंदिर के पास पहुंचा तो एक व्यक्ति गांव के मंदिर में रखे सरिये व शटरिंग जैक के पाइप को उठाकर पिकअप गाड़ी में डाल रहा था। जब उसने मंदिर के सामान बारे उससे पूछा तो वह व्यक्ति पिकअप गाड़ी को लेकर भाग गया। व्यक्ति गांव के मंदिर से काफी मात्रा में लोहे का सरिया, शटरिंग जैक व लोहे की एंगल को चोरी करके ले गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed