{"_id":"63ac80a07588470a911b9a4f","slug":"accused-of-embezzling-rs-52-60-lakh-on-two-former-sarpanches-case-registered-rewari-news-rtk6677679108","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दो पूर्व सरपंचों पर 52.60 लाख रुपये गबन करने आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दो पूर्व सरपंचों पर 52.60 लाख रुपये गबन करने आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। धारूहेड़ा विकास खंड की ग्रामीण पंचायत लौधाना में पंचायत फंड में 52.60 लाख रुपये का घोटाला करने का मामला सामने आया है। एसडीएम की जांच के बाद बीडीपीओ धारूहेड़ा ने कसौला थाना पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के बाद पुलिस ने दो गांवों के पूर्व सरपंचों के अलावा ग्राम सचिव सहित अन्य कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
दर्ज केस के अनुसार जिले के गांव लौधाना में पिछले कुछ वर्षों के दौरान लाखों रुपये के विकास कार्य कराए गए। विकास कार्यों में अनियमितताओं को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने पूर्व सरपंच पिंकी देवी व उनके पति सहित अन्य लोगों के खिलाफ पंचायत फंड का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों को शिकायत की थी। ग्रामीणों की शिकायत के बाद रेवाड़ी के डीसी ने मामले की जांच बावल एसडीएम को सौंपी। वर्ष 2020 में इसकी जांच शुरू हुई। इस दौरान पंचायत लौधाना के रिकॉर्ड और गांव में हुए विकास कार्यों की जांच की गई। इसके साथ ही धारूहेड़ा बीडीपीओ ने भी अपने स्तर पर भी मामले की जांच की।
एसडीएम बावल की जांच टीम पंचायत के रिकॉर्ड की जांच के लिए गांव में पहुंची। दोनों पक्षों को सुना गया। शिकायत करने वालों के बयान दर्ज किए गए। आरोप था कि गांव में सोलर लाइट, पाइप डालने के अलावा अन्य विकासकार्यों में लागत से अधिक का सामान खरीदा गया। फर्जी बिल बनाए गए और उनका भुगतान भी कर दिया। रिकॉर्ड के अनुसार 52 लाख 62 हजार रुपये का गबन पाया गया।
विज्ञापन
इन लोगों के खलाफ की गई कार्रवाई
पुलिस ने दर्ज शिकायत के आधार पर पूर्व सरपंच पिंकी देवी लौधाना, उनके पति नवल सिंह, गांव संगवाड़ी के पूर्व सरपंच विनोद कुमार, ग्राम सचिव संजय कुमार व अजय कुमार एवं एक बैंक कर्मचारी, यश इंडस्ट्रीज रेवाड़ी, जैन हार्डवेयर रेवाड़ी, जैन पाइप स्टोर रेवाड़ी, तन्मय इंजीनियरिंग भिवाड़ी, सोलर वे मार्केटिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड रेवाड़ी के अलावा अन्य फर्म पर मिलीभगत कर साढ़े 52.62 लाख रुपये पंचायत फंड का गबन करने का केस दर्ज किया है।
कोट
बीडीपीओ धारूहेड़ा की शिकायत मिलने के बाद पूर्व सरपंचों व अन्यों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। नियमानुसार कार्रवाई करने के साथ ही रिकवरी भी की जाएगी।
-मनोज कुमार, प्रभारी थाना कसौला