{"_id":"67be1817f11990794809dc5d","slug":"accused-of-cheating-in-the-name-of-work-from-home-arrested-rewari-news-c-198-1-rew1001-215737-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार
Wed, 26 Feb 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 02आरोपी, राजू अली। स्रोत : पीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने वर्क फ्रॉम होम के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में एक आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान यूपी के जिला श्रावस्ती के जमुना बाजार बरगदहा निवासी राजू अली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है।
मूल रूप से हिसार के गांव भैणी अमीरपुर हाल किरायेदार सेक्टर-4ए धारूहेड़ा निवासी अमरजीत ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत 13 जनवरी को उसके पास एक मैसेज आया था। मैसेज में बताया गया था कि अगर वह वर्क फ्रॉम होम के जरिए पैसे कमाना चाहता है तो भेजे गए लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करा सकता है। उसने लिंक पर क्लिक करते हुए रजिस्ट्रेशन करा दिया। रजिस्ट्रेशन होने के बाद उसे 66 रुपये मिले। इसके बाद लिंक के जरिए इंस्टॉल हुई एप पर उसने 100 रुपये जमा कराए, जिसके बदले उसे 230 रुपये मिले। ज्यादा टास्क करने के लिए उससे 900 रुपये जमा कराए गए। टास्क खत्म करने के बाद उसे 2036 रुपये मिले। इसके बाद वह चंगुल में फंसता चला गया। आरोपी ने उससे विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिए 202365 रुपये जमा करा लिए।
जब उसने पैसे निकालने का प्रयास किया, तो उससे और पैसे जमा कराने के लिए कहा गया। इसके बाद उसे साइबर ठगी का पता चला। पुलिस ने साइबर थाना में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पता लगा कि साइबर ठगी में यूपी के जिला श्रावस्ती के जमुना बाजार बरगदहा के रहने वाले राजू अली का बैंक खाता भी प्रयोग किया गया था। इस मामले में पुलिस ने राजू अली को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है।