फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused of cheating by pretending to win lottery arrested

Rewari News: लॉटरी निकलने का झांसा देकर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 02 Apr 2024 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 02 Apr 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating by pretending to win lottery arrested
रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने लाॅटरी निकलने का झांसा ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान मध्य प्रदेश के जिला खंडवा के गांव दीनदयाल नगर बोरगांव बुजुर्ग निवासी सन्नी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से तीन मोबाइल भी बरामद किया है।
विज्ञापन

जांचकर्ता ने बताया कि 31 मार्च को साइबर थाना पुलिस को सूचना मिली कि सन्नी साइबर फ्रॉड का काम करता है। अंजान लोगों के पास सोशल मीडिया के माध्यम से काॅल करके लाॅटरी निकलने का झांसा देता है। लाॅटरी के संबंध में जीएसटी या टैक्स का बहाना करके पैसा लेता है। जो वह अभी धारूहेड़ा के भगत सिंह चौक पर खड़ा हुआ है। इस सूचना पर बताए हुए स्थान पर पहुंच कर आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा। उसने अपना नाम सन्नी बताया। तलाशी लेने पर 3 मोबाइल फोन बरामद हुए। जब इनकी पेटीएम हिस्ट्री चेक की गई तो 4 मार्च को अभय प्रसाद द्वारा 5 हजार रुपये क्रेडिट करना पाया गया। अन्य ट्रांजेक्शन भी मिली जो यूपीआई आईडी मोबाइल नंबर पर अभय प्रसाद से संपर्क किया गया तो उसके बेटे ने बताया कि 4 मार्च को मां के पास वाट्सएप पर फोन आया था। जिसने उसकी मां को लॉटरी निकलने का झांसा देकर लाटरी के पैसे खाते में डालने की बात कहकर 5 हजार रुपये निकाल लिए थे। 1930 पर भी शिकायत की हुई है। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ साइबर थाना रेवाड़ी में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके आरोपी सन्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed