फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused arrested on production warrant in Rs 9.46 crore cyber fraud case

Rewari News: 9.46 करोड़ की साइबर ठगी मामले में आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार

Sun, 22 Feb 2026 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 22 Feb 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested on production warrant in Rs 9.46 crore cyber fraud case
आरोपी चंदन कुमार
रेवाड़ी। पुलिस ने स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर 9.46 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में एक और आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी चंदन कुमार मूल रूप से बिहार के जिला वेस्ट चंपारण के गांव गोवर्धन का निवासी है और वर्तमान में मध्यप्रदेश के भोपाल स्थित सागर लैंडमार्क सोसाइटी में रह रहा था।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस 10 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। शिकायतकर्ता रिटायर्ड आईएएस गांव पिथनवास निवासी जयकृष्ण आभीर ने 22 सितंबर को एफआईआर में बताया था कि 24 अगस्त 2025 को वह एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े थे। इसके बाद आरोपियों ने उससे संपर्क कर स्टॉक मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा दिया और उनके मोबाइल में एप्लीकेशन इंस्टॉल करवाई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने अलग-अलग बैंक खातों में विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से उनसे कुल 9 करोड़ 46 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जब राशि निकालने की कोशिश की तो उससे और पैसा जमा कराने को कहा गया, तब ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पहले गुरुग्राम, पटना, कोलकाता, मैसूर, दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़े 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी चंदन कुमार के बैंक खाते से ही 2 करोड़ 42 लाख रुपये ट्रांजेक्शन हुए थे।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पूछताछ के दौरान अन्य संलिप्त व्यक्तियों और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

-
ये आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
पुलिस जिला गुरुग्राम के नरहेड़ा निवासी आरोपी अजय ओमपाल, बिहार के जिला पटना के वैस्टेर रामकृष्णन नगर निवासी पृथ्वी राज चौहान, बिहार के जिला पटना के विकर सैक्सजन कॉलोनी कंकड़बाग निवासी तरुणचंद्रम झां, कोलकाता के गोबरा गोरस्थान रोड निवासी शुभम माली को गिरफ्तार कर चुकी है। साथ ही कर्नाटक के मैसूर के क्रॉस रोड गोसिया नगर निवासी मोहम्मद आफताब, मैसूर के क्रॉस रोड मंडी मोहल्ला हाल आबाद शांति नगर मैसूर निवासी मोहम्मद अबूबकर सिद्दकी, कोलकाता के दक्षिणी चौबीस प्रगना बौरेल हाल आबाद दिल्ली के कालकाजी के अरावली अपार्टमेंट निवासी अनिर्बंन भट्टाचार्य, बिहार के जिला सिवान के गांव नरहिया निवासी संजीव कुशवाह, गांव बडगांव गुघा टोला निवासी संदीप कुमार व रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed