फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   accused arrested in paper leak case of LDC post examination in Electricity Department in Rewari

Rewari:बिजली विभाग में LDC पद की परीक्षा का पेपर लीक मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 6 दिन के रिमांड पर लिय

Wed, 12 Feb 2025 05:24 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 12 Feb 2025 05:24 PM IST
सार

लिलोढ़ निवासी सचिन ने अपनी रिश्तेदार पूजा यादव की आठ लाख रुपये में नौकरी लगवाने की बात की, जिसके बाद आरोपियों ने पूजा को दिल्ली बुलाकर पेपर पढ़वाए। इस पेपर में पूजा पास हो गई थी और नौकरी के लिए उसका चयन हो गया था।

विज्ञापन
accused arrested in paper leak case of LDC post examination in Electricity Department in Rewari
आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

पुलिस ने बिजली विभाग में एलडीसी पद की परीक्षा के पेपर लीक करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला झज्जर के गांव खेडी सुल्तान हाल शिव कॉलोनी हेलीमंडी गुरुग्राम निवासी सचिन यादव के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उक्त मामले में सीएम फ्लाइंग द्वारा अपने स्तर पर जांच करने बाद वर्ष 2021 में थाना कोसली में पेपर लीक का मामला दर्ज कराया गया था।

विज्ञापन


पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी सचिन ने बताया था कि उसकी बुआ के बेटे ने जिला गुरुग्राम के कस्बा हेलीमंडी की शिव कॉलोनी निवासी सचिन पुत्र सुभाष द्वारा पेपर आउट कर आठ लाख रुपये में नौकरी लगवाने के बारे में बताया था। उन्होंने सचिन से मुलाकात की तो उसने पेपर आउट कर नौकरी लगवाने के बारे में बताया और साथ ही किसी अन्य कैंडिडेट को लेकर आने पर कमीशन देने का लालच भी दिया।
विज्ञापन


लिलोढ़ निवासी सचिन ने अपनी रिश्तेदार पूजा यादव की आठ लाख रुपये में नौकरी लगवाने की बात की, जिसके बाद आरोपियों ने पूजा को दिल्ली बुलाकर पेपर पढ़वाए। इस पेपर में पूजा पास हो गई थी और नौकरी के लिए उसका चयन हो गया था। बदले में हेलीमंडी निवासी सचिन ने आठ लाख रुपये लिए थे और एक लाख रुपये लिलोढ़ निवासी सचिन को कमीशन भी दिया था। इस मामले में पुलिस ने सचिन यादव को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य अयोपियो की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये था पूरा मामला
जांच अधिकारी प्रबन्धक थाना कोसली निरीक्षक कश्मीर सिंहने बताया कि 16 सितम्बर 2021 को सीएम फ्लाइंग के निरीक्षक सूबे सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि सचिन पुत्र विनय कुमार निवासी लिलोढ़ द्वारा एयर फोर्स, डीएमआरसी, आईटीबीपी हरियाणा में क्लर्क, लाइनमैन इत्यादी प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर सिस्टम हैक कराकर पेपर में पास करवाने का आश्वासन देकर पैसे लिया गया था। साथ ही एक कैंडिडेट को 25 तारीख को हरियाणा स्टॉफ सलेक्शन कमीशन द्वारा आयोजित बिजली विभाग में एलडीसी विज्ञापन नं 11/2019 कैटेगरी नंबर 4 पद की परीक्षा में पेपर लीक करके नौकरी दिलाने बारे जांच मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी द्वारा की गई थी।

जांच के दौरान आरोपी सचिन व उसके अन्य साथियों की कई लोगों से बातचीत होनी पाई गई थी। जांच के दौरान दीपक यादव, अमित, प्रीतम , अमित कुमार, संदीप, राजेश, मनोज, पूजा यादव, दीपक व प्रीति को जांच में शामिल करके इनके कथन अंकित किए गए। पूजा निवासी बेरली, दीपक निवासी लिलोढ़, दीपक निवासी बेरली, मनोज निवासी लिलोढ़ के कथनों से आरोपी सचिन कुमार द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक करवाने के घटनाक्रम में सच्चाई पाई गई थी।


दो आरोपी सचिन व पूजा यादव को पहले ही कर लिया था गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक पूजा ने अपने बयान में स्वीकार किया है कि करनाल सेंटर के अंदर यूडीसी का एग्जाम में वही प्रश्न आये जो पेपर लीक करके सचिन व उसके साथियों ने पढ़ाया था। पूजा यादव इस परीक्षा में चयनित पाई गई और उसका चयन यूएचबीवीएनएल में होना पाया गया था। पुलिस ने थाना कोसली में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त दो आरोपी सचिन व पूजा यादव को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed