{"_id":"684db9b9a928a411320aceec","slug":"accused-arrested-for-stealing-cash-and-jewellery-from-a-house-rewari-news-c-198-1-rew1001-221091-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मकान से नकदी व जेवर चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मकान से नकदी व जेवर चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
Sat, 14 Jun 2025 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
फोटो: 08रेवाड़ी। आरोपी नरेश उर्फ नोलिया। स्रोत: पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रामपुरा थाना पुलिस ने मकान से नकदी व आभूषण चोरी के मामले में गांव भाड़ावास निवासी एक आरोपी नरेश उर्फ नोलिया को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी के जेवरात व नकदी बरामद की गई है।
भाड़ावास निवासी चंदन सिंह सोनी ने 10 जून को एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें कहा था कि वह भिवाड़ी की एक कंपनी में नौकरी करता है। पिछले दिनों घर का ताला तोड़कर चांदी की तीन जोड़ी पाजेब, 6 हजार रुपये व कपड़े चोरी हुए थे।
अब पता चला है कि चोरी की वारदात को उसके गांव के ही नरेश उर्फ नोलिया नाम युवक ने अंजाम दिया था। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी गांव भाड़ावास निवासी नरेश उर्फ नोलिया को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।