फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused arrested for attempted theft and attacking police team

Rewari News: चोरी के प्रयास व पुलिस टीम पर हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 02 Jul 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 02 Jul 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for attempted theft and attacking police team
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। कंपनी में चोरी का प्रयास और पुलिस टीम पर हमला करने के आरोपी जिला पलवल के गांव दुरेची निवासी खुर्शीद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह 21 वर्ष से फरार था। उसे अदालत ने भगौड़ा घोषित किया था।
इस मामले में पुलिस चार आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। 8 मई 2004 की रात धारूहेड़ा की सहगल फैक्टरी के गार्ड राजस्थान के जिला झुंझुनू के गांव गादली निवासी मुंशी सिंह ने पुलिस को सूचना दी थी कि फैक्टरी में कुछ लोग चोरी कर रहे हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने फैक्ट्री में टाटा गाड़ी के पास खड़े एक व्यक्ति को पकड़ लिया। इसके बाद वह व्यक्ति शोक करने लगा। शोर सुनकर 10-15 व्यक्ति लाठी व लोहे की रॉड लेकर आए और पुलिस टीम पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावरो ने जिप्सी और वायरलैस सेट को क्षतिग्रस्त कर दिया। फैक्टरी के दूसरे चौकीदार रघुनाथ सिंह के साथ भी हमलावरों ने मारपीट की। इसके बाद सभी आरोपी टाटा गाड़ी व फैक्टरी से निकाला हुआ माल छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर चार आरोपियों शहजाद उर्फ खुशी, कासम, मुबारक व जाकिर को गिरफ्तार किया था। मामले में आरोपी खुर्शीद फरार चल रहा था। अदालत ने उसे पीओ घोषित कर दिया था। सीआईए धारूहेड़ा ने खुर्शीद को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed