फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   accommodated nine middle and one high school

नौ मिडिल व एक हाईस्कूल को किया समायोजित

Sat, 20 Aug 2022 11:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
accommodated nine middle and one high school
रेवाड़ी। शिक्षा विभाग की ओर से 20 व 25 से कम छात्र संख्या वाले जिले के 9 मिडिल व एक हाई स्कूल को समायोजित (मर्ज) कर दिया गया है। अब इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को पढ़ाई के लिए तीन किलोमीटर तक की अतिरिक्त दौड़ लगानी होगी। तीन किलोमीटर के दायरे में समायोजित किए जाने के बाद बच्चों और अभिभावकों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जिन बच्चों के पास साइकिल या अभिभावकों के पास कोई साधन नहीं है उनके लिए कठिनाई और बढ़ने वाली है। शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेशभर में कम छात्र संख्या वाले ऐसे 105 स्कूलों को समायोजित किया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग के निदेशक कम विशेष सचिव ने जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया है। वहीं शिक्षकों की यूनियनों ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए विरोध में मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन

इन स्कूलों को किया जाएगा मर्ज
विभाग की तरफ से राजकीय मिडिल स्कूल पावटी, बिहारीपुर, बोहतवास भोंदू, मांढैया खुर्द, कुमरोधा, खुशपुरा, कुतुबपुरी बुजुर्ग, धामलावास, गंगायचा जाट के स्कूलों को तीन किलोमीटर के दायरे में पड़ने वाले स्कूलों में समायोजित किया जाएगा। इसके अलावा राजकीय हाई स्कूल को पड़ोस के स्कूल में समायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

एक किलोमीटर दायरे के सभी स्कूल होंगे एक, हेड भी एक
नए आदेश के तहत एक किलोमीटर के दायरे में व एक ही कैंपस में चल रहे प्राथमिक, मिडिल, हाई एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को एक स्कूल हेड के अंतर्गत चलाया जाएगा। बड़े स्कूल के अंतर्गत सभी विद्यालय समायोजित किए जाएंगे। इनकी समय सारिणी भी एक ही होगी। एक स्कूल कैंपस में यदि वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय है तो उस स्कूल में हाई, मिडिल व प्राथमिक विद्यालय समायोजित किए जाएंगे। अगर हाई स्कूल है तो मिडिल व प्राइमरी स्कूल हाई हेड के अंतर्गत पढ़ाई होगी। यदि मिडिल स्कूल है तो प्राइमरी स्कूल मिडिल स्कूल में समायोजित होंगे। हालांकि स्कूल भवनों को सरप्लस नहीं घोषित किया जाएगा। इन आदेश से सरप्लस हुए ईएसएचएम व हेड टीचर इन स्कूलों में एक शिक्षक के रूप में शिक्षण कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
समायोजित होने वाले स्कूलों की सूची हमारे पास आ गई है। फिलहाल ट्रांसफर ड्राइव चल रहा है। यह पूरा होने के पश्चात निदेशालय से जो भी आदेश मिलेंगे उसके अनुरूप कार्य किया जाएगा।
- नसीब सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed