{"_id":"65e21f683f50501faf07925d","slug":"acb-caught-district-fisheries-officer-taking-bribe-of-rs-40-thousand-rewari-news-c-198-1-rew1001-201484-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जिला मत्स्य अधिकारी को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते एसीबी ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जिला मत्स्य अधिकारी को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते एसीबी ने पकड़ा
Sat, 02 Mar 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला मत्स्य अधिकारी वेदपाल को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो गुरुग्राम की टीम ने गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने सब्सिडी का लाभ देने के एवज में 1 लाख 45 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी और एक लाख रुपये वह पहले ही ले चुका था। अब वह 40 हजार रुपये लेते पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो गुरुग्राम में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को अधिकारी के रिश्वत लेने की शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता की पत्नी ने मत्स्य विभाग में संचालित योजना के तहत 25 फिश बायो फ्लो टैंक लगवाए थे। इसके लिए उन्होंने बैंक से 60 फीसदी यानी 17 लाख 75 हजार रुपये तक का लोन लिया था। इस योजना के तहत महिला को मत्स्य पालन विभाग से सब्सिडी मिलनी थी। सब्सिडी राशि स्वीकृत करने की एवज में अधिकारी वेदपाल ने महिला से रिश्वत की मांग की। वेदपाल पहले ही महिला से एक लाख रुपये ले चुका था। बार-बार रिश्वत मांगने से परेशान इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो को दी गई। उसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जिला मत्सय अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।