फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ABVP presented students' demands to Registrar

Rewari News: अभाविप ने कुलसचिव के समक्ष रखीं विद्यार्थियों की मांगें

Thu, 20 Feb 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 20 Feb 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
ABVP presented students' demands to Registrar
फोटो: 04रेवाड़ी। आईजीयू में कुलसचिव को ज्ञापन सौंपते अभाविप कार्यकर्ता। स्रोत: संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय इकाई ने विद्यार्थियों की मांगों से संबंधित ज्ञापन कुलसचिव को सौंपा।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक युधिष्ठर धनखड़ ने बताया कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों से एडमिशन के समय प्रवेश शुल्क के साथ इंश्योरेंस के नाम पर शुल्क लिया जा रहा है। विद्यार्थियों से इंश्योरेंस पॉलिसी करने को बोलकर विद्यार्थियों से पैसे लेते हैं लेकिन विद्यार्थियों को इंश्योरेंस पॉलिसी नहीं मिलती है। अभी हाल ही जनवरी में विश्वविद्यालय के तृतीय वर्ष का छात्र प्रियांशु गांव धामलाका की हादसे में मृत्यु हो गई। जब उसके परिजनों ने इस इंश्योरेंस पॉलिसी का लाभ लेने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन से पूछा तो प्रशासन ने कहा कि ऐसी कोई इंश्योरेंस पॉलिसी अभी लागू नहीं हुई है। अभाविप के कार्यकर्ता विनीत कुमार ने बताया कि यदि विश्वविद्यालय प्रियांशु के परिजनों को उसकी पॉलिसी का लाभ नहीं दिलाता है और विश्वविद्यालय की सभी विद्यार्थियों की इंश्योरेंस पॉलिसी आने वाली चार दिनों में लागू नहीं करता है तो अभाविप को मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना होगा इसके लिए प्रशासन स्वयं ज़िम्मेवार होगा। इस मौके पर हेमंत, आशीष और परवेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed