{"_id":"68c06cdc2e09dce65e0d8be7","slug":"abhimanyu-rao-met-former-deputy-chief-minister-dushyant-rewari-news-c-198-1-rew1001-225455-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अभिमन्यु राव ने पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अभिमन्यु राव ने पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत से की मुलाकात
Tue, 09 Sep 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 21पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से भेंट करते अभिमन्यु राव व कार्यकर्ता। स्रोत : प
रेवाड़ी। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिमन्यु राव ने दिल्ली स्थित असोला फार्म पहुंचकर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मुलाकात की और नई जिम्मेदारी मिलने पर आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अभिमन्यु राव ने जिले के युवा पदाधिकारियों के साथ संगठन की मजबूती और विस्तार पर चर्चा की। अभिमन्यु राव ने कहा कि संपूर्ण दक्षिण हरियाणा सहित प्रदेश के प्रत्येक जिले और गांव-गांव, कस्बों तक जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं की नई फौज तैयार की जाएगी।
उन्होंने वर्तमान सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि जनता मौजूदा बीजेपी सरकार से काफी तंग आ चुकी है। उन्होंने बताया कि गरीबों के राशन कार्ड कट रहे हैं और बुजुर्ग अपनी बुढ़ापा पेंशन लेने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि जब दुष्यंत चौटाला उपमुख्यमंत्री थे तो किसानों को उनकी फसल का भुगतान 24 घंटे में उनके खाते में मिलता था, जबकि वर्तमान में किसान बरसात और ओलों से हुए नुकसान की मदद के लिए भी त्राहि-त्राहि कर रहे हैं।
राव ने यह जताया कि लोग आज दुष्यंत चौटाला के शासन को याद कर रहे हैं और आने वाला समय जननायक जनता पार्टी का है, क्योंकि लोग बड़े उत्साह के साथ पार्टी में वापसी कर रहे हैं।
इस अवसर पर उनके साथ विपिन यादव, संदीप श्योराण, सोनू जांगिड़, राजू बावल, ज्योति संगवान, सन्नी ततारपुर, योगेश बखापुर, भूपेन्द्र शेखपुर, आजाद पटेल, नरेश माजरा, विकास सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।