{"_id":"63b08a3ec9c5e95df3042c11","slug":"ab-bas-campaign-helpful-towards-improving-sex-ratio-manya-singh-rewari-news-rtk6680177140","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अब बस...’ मुहिम लिंगानुपात सुधार की दिशा में सहयोगी : मान्या सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अब बस...’ मुहिम लिंगानुपात सुधार की दिशा में सहयोगी : मान्या सिंह
विज्ञापन
गांव बिठवाना के रावमावि में विद्यार्थियों को अब बस...मुहिम के तहत प्रेरित करतीं ब्रांड एंबेस्डर म
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। केंद्र व प्रदेश सरकार देश-प्रदेश में लिंगानुपात में सुधार को लेकर प्रभावी तरीके से काम कर रही है और लिंगानुपात में सुधार लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। जिला प्रशासन, रेवाड़ी डीसी अशोक कुमार गर्ग के मार्गदर्शन में रेवाड़ी जिला के लिंगानुपात में सुधार लाने के लिए कृतसंकल्प है। जिला प्रशासन की इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान से जुड़ी ब्रांड एंबेसडर एवं टीवी एक्टर मान्या सिंह सरकार व प्रशासन का साथ देने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रही है।
अभिनेत्री मान्या सिंह ने शनिवार को बिठवाना गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला प्रशासन की जिला में लिंगानुपात के सुधार के लिए चलाई जा रही जन जागरूकता मुहिम के तहत विद्यार्थियों को जागरूक व प्रेरित करते हुए उनसे सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि बेटियां कमजोर नहीं हैं। एक लड़की सौ लड़कों के बराबर है। उन्होंने कहा जिला की एक-एक लड़की लिंगानुपात को लेकर जागरूक होगी तो निश्चित रूप से समाज में लड़कियों के प्रति बदलाव आएगा, जिससे महिला सशक्तीकरण को बल मिलेगा।
मान्या सिंह ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का मुख्य उद्देश्य लिंग आधारित भेदभाव को समाप्त करना, बालिकाओं की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करते हुए बालिकाओं को शिक्षा प्रदान करना और उनकी भागीदारी बढ़ाना है। इस योजना को उन जिलों व राज्य पर फोकस कर चलाया जा रहा है, जहां बालिकाओं का लिंगानुपात कम है। उन्होंने कहा सरकार की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए डीसी अशोक कुमार गर्ग से प्रेरणा मिली है। उनके सहयोग, समर्थन व प्रोत्साहन के चलते ही आपके बीच आपको जागरूक व प्रेरित करने के लिए आई हूं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम को आगे बढ़ाने व जिला में लिंगानुपात में सुधार लाने में प्रशासन का सहयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि एक लड़की इतिहास पलट सकती है। उन्होंने ‘ओस की बूंद सी होती हैं बेटियां, पिता को कोई दर्द हो तो रोती हैं बेटियां, धकेले जाते हैं बेटे कि पढ़ो, पर पढ़ जाती हैं बेटियां, रोशन करेगा बेटा सिर्फ एक कुल को दो-दो कुलों की लाज होती हैं बेटियां’ कविता के माध्यम से बेटी की महत्व पर प्रकाश डाला और ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का आह्वान किया।