फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   aarmi

भारतीय सेना की गौरवपूर्ण परम्परा में शामिल होने का सुनहरा अवसर: उपायुक्त

Wed, 10 Jul 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
aarmi
राव तुलाराम स्टेडियम में सेना भर्ती की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते डीसी यशेन्द्र ? - फोटो : Rewari
सेना भर्ती कार्यालय, चरखी दादरी द्वारा रेवाड़ी, भिवानी, चरखी दादरी व महेंद्रगढ़ जिलों के उम्मीदवारों के लिए सैनिक जनरल ड्यूटी तथा सैनिक लिपिक व स्टोर कीपर के श्रेणियों के लिए राव तुलाराम स्टेडियम में 20 से 30 जुलाई तक खुली भर्ती का आयोजन किया जाएगा।मंगलवार को उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने अधिकारियों की बैठक कर भर्ती के दौरान आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि यह क्षेत्र सैनिक बाहुल्य क्षेत्र है। क्षेत्र के लोगों में देश की सेवा करने के लिए सेना में भर्ती होने का जज्बा है। भारतीय सेना की गौरवपूर्ण परंपरा में शामिल होने के लिए युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है।
विज्ञापन

उन्होंने नगर परिषद ईओ को निर्देश दिए कि स्टेडियम में साफ सफाई और मोबाइल टॉयलेट का प्रबंध करें। बिजली विभाग के एसडीओ को निर्देश दिए कि भर्ती के दौरान बिजली की व्यवस्था ठीक ढंग से हो इसके लिए अभी से प्रबंध करें। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बेरीकेट का प्रबंध करे और जनस्वास्थ्य विभाग पेयजल की व्यवस्था करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए रेलवे स्टेशन मास्टर व हरियाणा राज्य परिवहन के यातायात प्रबंधक को भर्ती के दौरान अतिरिक्त बसें चलाने के भी निर्देश दिए। डीसी यशेन्द्र ने बताया कि भर्ती के दौरान 24 घण्टे ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया जाएगा। कानून व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिये कि भर्ती के दौरान एंबुलेंस तथा रेडक्रास की तरफ से फर्स्ट-एड भी उपलब्ध कराई जाए। जिला प्रशासन भर्ती के लिए पूरा सहयोग सेना के अधिकारियों को करेगा।
निदेशक एआरओ चरखी दादरी कर्नल साजू सीबी ने बताया कि भर्ती के लिए जिस भी उम्मीदवार ने आवेदन किया है। वह 5 जुलाई से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकता है। सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी की ओर से उम्मीदवारों को भर्ती के लिए रैली मैदान में मैट्रिक व दस जमा दो के मूल प्रमाण पत्रों, बोनाफाइड हरियाणा निवास प्रमाण पत्र की कापी, जाति प्रमाण पत्र और चरित्र प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है। एनसीसी धारक मूल प्रमाण साथ लेकर आए। खेल प्रमाण पत्र धारक को मूल प्रमाण पत्र के साथ डायरेक्टर डिर्पाटमेंट आफ यूथ अफेयर्रस हरियाणा द्वारा जारी किया ग्रेडेसन सर्टिफिकेट होना आवश्यक है। खेलकूद प्रमाण रैली तिथि से केवल दो वर्ष के अंदर का ही मान्य होगा। यदि उपरोक्त ग्रेडेशन प्रमाण पत्र साथ नहीं होगा तो कोई बोनस अंक नहीं दिया जाएगा।
कर्नल साजू सीबी ने बताया कि सैनिक व भुतपूर्व सैनिक व विधवाओं के पुत्र का रिलेशन सर्टिफिकेट की मूल प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। एनआईओएस व हरियाणा ओपन उम्मीदवार अपने साथ आठवी व नौवीं कक्षा का स्थानातरण प्रमाण पत्र साथ में अवश्य लेकर आए। उम्मीदवार को अपने साथ मूल प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) लाना अनिवार्य है। उसके साथ 20 नवीनतम पासपोर्ट साइज की फोटोग्राफ लेकर आए तथा तीन महीने से पुराने फोटो नहीं होने चाहिए। जिन उम्मीदवारों के पास जरूरी दस्तावेजों की मूल प्रतिलिपि नहीं होगी उनको रैली में भाग नहीं लेने दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 21 वर्ष से कम उम्मीदवार को अविवाहित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा, जिस पर स्वयं, माता-पिता व सरपंच के हस्ताक्षर होने चाहिए। उम्मीदवार अपना एफिडेविट रैली नोटिफिकेशन में दिए सैंपल अनुसार बनवाकर लाए। इस अवसर पर कर्नल टी. दत्ता, ले. कर्नल के.के. जैन, भर्ती सहायक सूबेदार मेजर आर. प्रभु, एसडीएम अलका चौधरी, सीटीएम रविन्द्र यादव, डीएसपी हंसराज, सचिव सैनिक बोर्ड सरिता यादव सहित अन्य विभागो के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed