फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A young man was cheated of Rs 7 lakh by posing as a bank officer.

Rewari News: बैंक अधिकारी बन युवक से ठगे पौने 7 लाख रुपये

Wed, 29 May 2024 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 29 May 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
A young man was cheated of Rs 7 lakh by posing as a bank officer.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव रामपुरा में एक युवक के साथ पौने 7 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। उसने करीब एक साल पहले लिए लोन को क्लोज कराने के लिए गूगल पर एक कंपनी के कस्टमर केयर नंबर सर्चकिया था । इसके बाद उसके पास खुद ही कॉल आना शुरू हो गई और उसने बैंक अधिकारी बताकर खुद के खाते में राशि ट्रांसफर करा ली।
शहर से सटे गांव रामपुरा निवासी भानू यादव ने साइबर पुलिस दी शिकायत में कहा है कि उसने 18 जुलाई 2023 को लैंडिंग कार्ड से साढ़े 8 लाख रुपये का बिजनेस लोन लिया था। भानू के मुताबिक, अब उसे अपना लोन बंद करवाना था। इसलिए उसने ऑनलाइन कस्टमर केयर नंबर गूगल पर सर्च किए। इसके बाद उसके पास व्हाट्सएप पर एक कॉल आई और कॉल करने वाले ने बताया कि आपके पास हमारे एग्जिक्यूटिव की कॉल आएगी।
विज्ञापन

कुछ समय बाद ही उसके पास फिर से एक नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई और कॉल करने वाले शख्स ने उससे लोन से संबंधित तमाम दस्तावेज व्हाट्सएप पर मंगवाए। इतना ही नहीं भानू को कस्टमर केयर से बकायदा मेल भी किया गया। इसके बाद भानू को बंधन बैंक का एक अकाउंट नंबर दिया गया। जिसमें 6,78,061 बची हुई लोन की राशि भेजने के लिए कहा। भानू ने अपने बैंक अकाउंट से 6,78,061 रुपये एनईएफटी के माध्यम से जमा करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद शातिर ने फिर से काल की और कहा कि आपको 2,25,000 की राशि जमा करवानी होगी। ये राशि 15 मिनट बाद रिफंड हो जाएगी और एनओसी लेटर भी मिल जाएगा।
इसके बाद उसे शक हो गया और उसने कस्टमर केयर पर फिर से कॉल की। इसके बाद बैंक की तरफ से बताया गया कि हम एनओसी का कोई चार्ज नहीं लेते। इतना सुनने के बाद उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को दी। साइबर थाना पुलिस ने फ्रॉड का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed