फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A tree plantation drive will be launched to make the city green.

Rewari News: शहर को हरा-भरा बनाने के लिए शुरू होगा पौधरोपण अभियान

Wed, 18 Mar 2026 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 18 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
A tree plantation drive will be launched to make the city green.
रेवाड़ी। शहर को हरा-भरा बनाने और प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से जल्द ही पौधरोपण अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें शहरी आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की अहम भूमिका होगी।
विज्ञापन

विभाग अभियान की शुरुआत अपने ट्यूबवेल परिसरों और अन्य विभागीय स्थलों पर पौधरोपण से करेगा। इसके बाद शहर के सार्वजनिक स्थानों और वन विभाग की भूमि पर पौधे रोपे जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार, उन जगहों को प्राथमिकता दी जाएगी जहां पौधों की सुरक्षा और सिंचाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन

विभाग का मानना है कि यह पहल न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाएगी, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण, तापमान में कमी, जैव विविधता के संरक्षण और शहरी ऊष्मा द्वीप प्रभाव को कम करने में भी अहम भूमिका निभाएगी। यह अभियान केंद्र सरकार के अमृत 2.0 मिशन के अंतर्गत संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं को मिलेगी जिम्मेदारी और रोजगार
अभियान में शामिल स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पौधरोपण के साथ-साथ उनकी देखरेख की जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी। इसके बदले उन्हें मेहनताना दिया जाएगा, जिससे उनका आर्थिक सशक्तीकरण भी होगा। विभाग के कर्मचारी महिलाओं को पौधों की सुरक्षा, खाद-पानी और रखरखाव संबंधी प्रशिक्षण व सहयोग प्रदान करेंगे। हर पौधे की कम से कम एक वर्ष तक निगरानी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि वह सुरक्षित रूप से विकसित हो सके।

-----------
जनभागीदारी से बनेगा हरा-भरा शहर
जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन विनय चौहान ने बताया कि यह केवल सरकारी योजना नहीं बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा सामाजिक अभियान है। इसका मुख्य उद्देश्य रेवाड़ी को हराभरा बनाना और पर्यावरण संतुलन को बेहतर करना है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। इस पहल के जरिए पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक सहयोग, रोजगार सृजन और जनजागरूकता को भी बढ़ावा मिलेगा, जो शहर के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed