फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   a special Squad lookout on every train to go dadri to rewari

दादरी से रेवाड़ी के बीच हर ट्रेन पर नजर रखेगा विशेष दस्ता

Mon, 23 May 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Mon, 23 May 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी भिवानी रेल मार्ग पर स्टेशनों पर चढ़ते उतरते समय महिलाओं के आभूषण छीनने, चोरी होने व जेब कटने की लगातार बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जीआरपी ने एक विशेष टीम का गठन किया है। इस टीम में एएसआई सुरेश कुमार, कांस्टेबल संदीप, देशराम, अनीता व सुनीता शामिल है। ये टीम सादे कपड़ों में दादरी से रेवाड़ी आने वाली हर ट्रेन पर नजर रखेगी।
विज्ञापन


ये टीम दादरी के चौकी प्रभारी धर्मबीर सिंह के नेतृत्व में काम करेगी। शनिवार को रेल में चढ़ते उतरते समय महिलाओं की चेन झपटने वाले गिरोह की तीन महिलाओं को कोसली के रेलवे स्टेशन पर चरखी दादरी के चौकी प्रभारी धर्मवीर सिंह टीम ने ही गिरफ्तार किया था। चौकी प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि पिछले कुछ समय से चेन तोड़ने वाले गिरोह के लोग रेवाड़ी भिवानी रेल मार्ग पर सक्रिय थे। उन्होंने बताया कि गैंग से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed