फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A saint is born for the welfare of the world: Pradeep Mishra

संत का जन्म विश्व कल्याण के लिए होता है : प्रदीप मिश्रा

Thu, 21 Mar 2024 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 21 Mar 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
A saint is born for the welfare of the world: Pradeep Mishra
रेवाड़ी। सेक्टर-18 में आयोजित शिव महापुराण की कथा सुनते लोग। संवाद
रेवाड़ी। शहर स्थित सेक्टर-18 में कथा वाचक प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का बुधवार को दूसरा दिन था। इस दिन कथा सुनने वाले श्रद्धालुओं की संख्या करीब 60 हजार थी। कथावाचक ने कहा कि साधु, संत, तपस्वी जिस धरा पर बैठकर भगवान शिव का अखंड जाप और पूजन करते हैं वह धरा कभी साधारण नहीं हो सकती। बाबा तारा ने इस भूमि पर भक्ति की है। संत का जन्म विश्व कल्याण के लिए होता है।
विज्ञापन

कहा कि जो सच्चे मन से शिव का स्मरण करता है उसके सारे संकट दूर हो जाते हैं। माता-पिता, संत, गुरुजन और भगवान के भक्त की पहचान उसके जीते जी नहीं होती। मृत्यु के जाने के बाद पता चलता है कि जीवन में उनका क्या महत्व था। संत और वसंत एक जैसे हैं। संत की शरण में आने से जीवन बदलता है। वसंत के आने से प्रकृति बदलती है। जो समय भक्ति में दिया जाता है वह कभी नहीं व्यर्थ नहीं जाता। उसका लाभ जरूर मिलता है। अच्छी पत्नी और सच्चा गुरु जिंदगी में आ जाएं तो जीवन सफल हो जाता है।
विज्ञापन

इंसेट
गर्मी के बाद भी बढ़ रही भीड़

गर्मी होने के बावजूद भक्त कथा सुनते रहे। श्रद्धालुओं में अधिकांश महिलाएं हैं। जिसको जहां जगह मिली, वहीं बैठ गया। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी शिवभक्तों की भारी भीड़ नजर आई। हरियाणा के अलावा देश के कई राज्यों से बड़ी संख्या में शिवभक्त कथा सुनने आ रहे हैं। प्रशासन ने रेलवे स्टेशन से लेकर कथास्थल तक सुरक्षा के इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट

48 घंटे में 11 महिलाओं के गहने गायब

सेक्टर-18 में चल रही पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा के दौरान दो महिलाओं के गले से सोने की चेन गायब हो गई। पिछले 48 घंटे के दौरान 11 महिलाओं के गहने गायब हो चुके हैं। इससे पहले कलश यात्रा में 8 महिलाओं की चेन और एक महिला का मंगलसूत्र चोरी हो गया था। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed