{"_id":"6864318188addc341b0025ac","slug":"a-proposal-of-rs-761-crore-was-sent-for-the-new-building-of-two-government-schools-rewari-news-c-198-1-rew1001-221903-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दो राजकीय स्कूलों के नए भवन के लिए भेजा 7.61 करोड़ का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दो राजकीय स्कूलों के नए भवन के लिए भेजा 7.61 करोड़ का प्रस्ताव
Wed, 02 Jul 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 1पीएम श्री रेवाड़ी गर्ल्स स्कूल के पुराने भवन की खराब दशा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शिक्षा विभाग ने दो सरकारी स्कूलों पीएम श्री रेवाड़ी गर्ल्स स्कूल और राजकीय काकोड़िया स्कूल के नए भवन के लिए 7 करोड़ 61 लाख 94 हजार 637 रुपये का प्रस्ताव शिक्षा निदेशालय को भेजा है।
इस धनराशि से न सिर्फ दोनों स्कूलों के लिए नए भवन बनेंगे बल्कि आधुनिक सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी। दोनों स्कूलों में बनने वाले तीन मंजिल के दो भवनों में कुल 35 कमरे होंगे।
अभी इन स्कूलों में कमरों की कमी है, जिससे बच्चों को पढ़ाई करने में दिक्कत होती है। नए कमरे बनने से बच्चों को पढ़ाई के लिए ज्यादा जगह मिलेगी और क्लास रूम बड़े और हवादार होंगे।
विज्ञापन
शहर के पीएम श्री राजकीय गर्ल्स स्कूल के नए भवन के लिए 5 करोड़ 9 लाख 4 हजार 996 रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। इससे स्कूल के लिए 3 मंजिला भवन बनेगा जिसमें 20 कमरे होंगे। 1 मल्टी परपज हॉल, 1 लाइब्रेरी, गर्ल्स टॉयलेट भी बनेगा।
इसके अलावा एक विशेष मॉडर्न लाइब्रेरी बनेगी। इसमें नई किताबें, कंप्यूटर और इंटरनेट की सुविधा होगी। इससे बच्चों को पढ़ाई में मदद मिलेगी और वे नई-नई चीजें सीख सकेंगे। सुविधाएं बढ़ने से स्कूल में बच्चों की संख्या भी बढ़ेगी।
वहीं, राजकीय काकोड़िया स्कूल के लिए 2 करोड़ 52 लाख 89 हजार रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें स्कूल में 3 फ्लोर (मंजिला) इमारत बनेगी, जिसमें करीब 15 कमरे होंगे। 1 मल्टी परपज हॉल, 1 लाइब्रेरी, गर्ल्स और बायज टॉयलेट का निर्माण किया जाएगा।
विशेष मॉडर्न लाइब्रेरी बनेगी
पीएमश्री रेवाड़ी गर्ल्स स्कूल और राजकीय काकोड़िया स्कूल के नए भवन में बनने वाली विशेष मॉडर्न लाइब्रेरी से विद्यार्थियों को लाभ होगा। आधुनिक लाइब्रेरी में बच्चे आराम से बैठकर किताबें पढ़ सकेंगे। लाइब्रेरी में नई किताबें, पत्रिकाएं और कंप्यूटर भी होंगे। सुविधाजनक लाइब्रेरी में बच्चे शांत माहौल में पढ़ाई कर सकेंगे। इससे उनकी सीखने की क्षमता बढ़ेगी और वे नए विषयों में भी रुचि लेंगे।
वर्जन
पीएमश्री रेवाड़ी गर्ल्स स्कूल और राजकीय काकोड़िया स्कूल के भवन निर्माण के लिए करीब 7.62 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होने का इंतजार किया जा रहा है।- अजय कुमार, एसडीओ समग्र शिक्षा रेवाड़ी।