फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A person traveling in a private bus got injured due to the negligence of the driver.

Rewari News: प्राइवेट बस में सवार व्यक्ति चालक की लापरवाही से हुआ घायल

Wed, 03 Jul 2024 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 03 Jul 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
A person traveling in a private bus got injured due to the negligence of the driver.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। निजी बस में सवार एक व्यक्ति चालक की लापरवाही के चलते घायल हो गया। चरखी दादरी जिला के गांव चांग रोड निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि वह किसी काम से रेवाड़ी आए हुए थे। सुबह साढ़े 11 बजे के आसपास अंबेडकर चौक से प्राइवेट बस में सवार हुए थे। बस में भीड़ होने के चलते वह खिड़की के पास खड़े थे। अंबेडकर चौक से 200 मीटर आगे जाने पर बस चालक ने अचानक तेजी से ब्रेक लगा दी जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। वहीं, बस चालक मौके से बस लेकर फरार हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। जगन गेट चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed