{"_id":"6af35b42779c9378b2073e21","slug":"a-new-property-tax-system-will-come-into-effect-in-bawal-from-january-1-2027-rewari-news-c-198-1-rew1001-248492-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बावल में एक जनवरी 2027 से लागू होगी संपत्ति कर की नई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बावल में एक जनवरी 2027 से लागू होगी संपत्ति कर की नई व्यवस्था
Tue, 10 Nov 2026 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
बावल। नगर पालिका बावल में एक जनवरी 2027 से संपत्ति कर निर्धारण एवं भुगतान की नई व्यवस्था लागू होगी। हरियाणा सरकार की ओर से जारी नई अधिसूचना के अनुसार संपत्ति मालिक 31 दिसंबर तक पुरानी व्यवस्था के तहत संपत्ति कर जमा करवा सकेंगे। इसके बाद सभी संपत्तियों के कर नई अधिसूचना के प्रावधानों के अनुसार जमा होंगे।
नगर पालिका सचिव अनिल कुमार ने बताया कि संपत्ति मालिकों और अधिभोगियों को पुरानी अधिसूचना के अनुसार कर जमा करवाने के लिए 31 दिसंबर 2026 तक का समय दिया गया है। जिन संपत्ति मालिकों ने पहले ही कर जमा करवा दिया है, उन पर वित्त वर्ष 2026-27 तक नई अधिसूचना का कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।
वहीं, वित्त वर्ष 2025-26 तक की बकाया संपत्ति कर राशि और उस पर देय ब्याज पहले की तरह ही लागू रहेगा। वित्त वर्ष 2026-27 से संपत्ति कर का निर्धारण नई अधिसूचना के अनुसार किया जाएगा।
विज्ञापन
सचिव ने बताया कि नगर पालिका की ओर से बकाया संपत्ति कर धारकों को हरियाणा नगर पालिका अधिनियम, 1973 के प्रावधानों के तहत नोटिस वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी वार्ड पार्षदों और क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे लोगों को नई व्यवस्था के बारे में जागरूक करें और अधिक से अधिक लोगों को बकाया संपत्ति कर जमा करवाने के लिए प्रेरित करें।
लाल डोरा क्षेत्र के संपत्ति मालिक भी बनवाएं प्रमाण पत्र
उन्होंने लाल डोरा क्षेत्र में स्थित संपत्तियों के मालिकों से संपत्ति प्रमाण पत्र बनवाने और अपनी संपत्ति का सत्यापन करवाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इससे नागरिकों को सरकारी व्यवस्था का लाभ मिल सकेगा और नगर पालिका की वित्तीय स्थिति भी मजबूत होगी।