फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A Miyawaki forest will be developed across three acres.

Rewari News: तीन एकड़ में विकसित होगा मियावाकी जंगल

Sat, 31 Oct 2026 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 31 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
A Miyawaki forest will be developed across three acres.
राबड़का गांव स्थित श्मशान घाट में एकत्रित लोग। स्रोत : संगठन
भिवाड़ी। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से टपूकड़ा के राबड़का गांव स्थित श्मशान घाट में तीन एकड़ भूमि पर मियावाकी जंगल विकसित किया जाएगा। इसके तहत 41 स्थानीय प्रजातियों के 15 हजार पौधे लगाए गए। जिला प्रशासन भिवाड़ी एवं खैरथल-तिजारा के संयुक्त नेतृत्व में यह पहल ग्रीन भिवाड़ी, क्लीन भिवाड़ी अभियान के तहत की गई है। राबड़का ग्राम पंचायत ने इसके लिए भूमि दी है, जबकि परियोजना का क्रियान्वयन पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय संस्था ईकोसिख सोसाइटी कर रही है। ईकोसिख इंडिया की अध्यक्ष डॉ. सुप्रीत कौर ने अतिथियों को परियोजना, स्थानीय पौधों की प्रजातियों और पर्यावरण संरक्षण में मियावाकी पद्धति के महत्व की जानकारी दी। इसके बाद अतिथियों ने निर्धारित स्थानों पर पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed