फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A marriage palace being developed without permission was demolished.

Rewari News: बिना अनुमति के विकसित हो रहे मैरिज पैलेस को ध्वस्त कराया

Thu, 01 Oct 2026 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 01 Oct 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
A marriage palace being developed without permission was demolished.
अवैध मैरिज पैलेस पर चला पीला पंजा। विभाग
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार की टीम ने वीरवार को सुलखा में नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग की अनुमति के बगैर 2.5 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रहे अवैध मैरिज पैलेस को ध्वस्त कराया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में पुलिस बल की सहायता से कार्रवाई को अमल में लाया गया। विभाग की टीम ने मौके पर अवैध रूप से किए गए निर्माण को हटाया।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार नरेंद्र नैन ने आमजन से अपील की है कि नियंत्रित क्षेत्र अथवा शहरी क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न करें। उन्होंने कहा कि प्लॉट खरीदने से पहले संबंधित कॉलोनी की वैधता के बारे में जिला नगर योजनाकार कार्यालय से जानकारी अवश्य प्राप्त करें। निर्माण शुरू करने से पहले नियमानुसार विभाग से अनुमति लेना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनी काटने वाले प्रॉपर्टी डीलर अक्सर लोगों को झूठे सब्जबाग दिखाकर खाली जमीन पर प्लॉट बेच देते हैं। बाद में वहां अवैध निर्माण शुरू होने पर विभागीय कार्रवाई होती है और प्लॉट खरीदने वाले लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अवैध कॉलोनी में प्लॉट न खरीदें। प्लॉट खरीदने से पहले जिला नगर योजनाकार कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस पर कॉलोनी की वैधता की जांच की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed