फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A literacy exam will be held at 130 centers today, with over 2,317 candidates participating.

Rewari News: आज 130 केंद्रों पर होगी साक्षरता परीक्षा, 2317 से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

Sat, 19 Sep 2026 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 19 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
A literacy exam will be held at 130 centers today, with over 2,317 candidates participating.
रेवाड़ी। उल्लास योजना के तहत रविवार को जिले में साक्षरता परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने 130 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इन केंद्रों पर 2317 से अधिक अभ्यर्थियों के परीक्षा में शामिल होने की संभावना है। परीक्षा सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों को दोपहर दो बजे तक परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा में 15 वर्ष से अधिक आयु के उन लोगों को शामिल किया जाएगा, जिन्हें हाल ही में पढ़ना-लिखना सिखाया गया है। शिक्षा विभाग ने परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र पहुंचाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के अनुसार परीक्षा में प्रश्नों का स्तर सरल रखा गया है। प्रश्न पहली और दूसरी कक्षा की पुस्तकों पर आधारित होंगे, ताकि नवसाक्षर आसानी से परीक्षा दे सकें। परीक्षा का उद्देश्य नवसाक्षरों के पढ़ने-लिखने और सामान्य समझ के स्तर का आकलन करना है।
वर्ष 2026-27 के लिए रेवाड़ी जिले में कुल 28 हजार 351 लर्नर को कवर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार जिले में विभिन्न वर्षों के दौरान कुल 18 हजार 939 लर्नर पोर्टल पर पंजीकृत किए गए हैं।
इनमें वर्ष 2023-24 के 121, वर्ष 2024-25 के 16 हजार 639, वर्ष 2025-26 के 1,992 और वर्ष 2026-27 के 187 लर्नर शामिल हैं। इस तरह पोर्टल पर अब तक कुल 18 हजार 939 लर्नर का पंजीकरण दर्ज है।

अधिक आयु के लोगों को सशक्त बनाना उद्देश्य
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सिफारिशों के अनुसार भारत सरकार ने 2022 से पांच साल की अवधि के लिए न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम के तहत उल्लास नामक केंद्र प्रायोजित योजना शुरू की थी। योजना का प्राथमिक उद्देश्य 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी लोगों को सशक्त बनाना है जो किसी कारणवश शिक्षित नहीं हो सके। ऐसे लोगों को शिक्षित करने का अवसर दिया जा रहा है।


वर्जन :
उल्लास योजना के तहत जिले में 130 परीक्षा केंद्रों पर 2,317 से अधिक नव साक्षर परीक्षा देंगे। शिक्षा विभाग ने वर्ष 2027 तक जिले को 100 प्रतिशत साक्षर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र भी पहुंचा दिए गए हैं। 15 वर्ष से अधिक आयु के नवसाक्षरों को परीक्षा में शामिल किया जाएगा। परीक्षार्थियों को दोपहर दो बजे तक परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।-डॉ.अशोक नामवाल, नोडल अधिकारी उल्लास योजना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed