{"_id":"6990bccf43c90b55a905acaf","slug":"a-hostel-will-be-built-in-the-agricultural-college-at-a-cost-of-rs-810-crore-rewari-news-c-198-1-rew1001-233586-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कृषि महाविद्यालय में 8.10 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हॉस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कृषि महाविद्यालय में 8.10 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हॉस्टल
Sat, 14 Feb 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 14 Feb 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
बावल। सरकारी कृषि महाविद्यालय में छात्रों की बढ़ती संख्या और आवासीय सुविधा की कमी को देखते हुए आधुनिक बॉयज हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा। 8.10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस हॉस्टल में 201 विद्यार्थियों के रहने की व्यवस्था होगी। इस नए हॉस्टल को आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा।
हॉस्टल के निर्माण से दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले छात्रों को कैंपस के भीतर ही सुरक्षित और सुलभ आवास मिल सकेगा। कमरों के अलावा इसमें कॉमन रूम, डाइनिंग हॉल, स्टडी रूम और मनोरंजन के लिए विशेष स्थान का प्रावधान रखा गया है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार की देखरेख में होने वाले इस प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य अगले महीने से शुरू होने की उम्मीद है।
कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. नरेश कौशिक ने कहा कि अब लड़कों के एक और बेहतर हॉस्टल के निर्माण को मंजूरी मिली है। इसके बनने पर दूर-दराज के विद्यार्थियों को कॉलेज कैंपस में ही रहने की सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन
-
हॉस्टल बनने पर विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा
इस हॉस्टल के बनने से विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। बावल का यह कृषि कॉलेज प्रमुख शैक्षणिक केंद्रों में एक है। पिछले कुछ वर्षों में कृषि शिक्षा के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ा है जिसके कारण यहां दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। नए हॉस्टल को लेकर टेंडरिंग और अन्य कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अभी कॉलेज में परीक्षा हॉल, ई-लाईबेरी तैयार हो चुकी है जबकि ऑडिटोरियम का कार्य पूर्ण होने वाला है।