फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A foot march will be held on 31st demanding that Sahibi Barrage be declared a wetland.

Rewari News: साहबी बैराज को वेटलैंड घोषित करने की मांग को लेकर 31 को निकलेगी पदयात्रा

Sun, 03 May 2026 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 03 May 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
A foot march will be held on 31st demanding that Sahibi Barrage be declared a wetland.
बैठक में आगामी रणनीति तैयार करते ग्रामीण। स्रोत : समिति - फोटो : दखिनारा रोड पर कंटेनर में लगी आग को बुझाते फायर ब्रिगेड के कर्मचारी। स्रोत विभाग
धारूहेड़ा। साहबी बैराज को वेटलैंड घोषित करने के संबंध में रविवार को गांव जड़थल और गांव रालियावास में बैठक रिटायर्ड वन अधिकारी कमल सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से 31 मई को मसानी बैराज के प्रदूषित जल के समाधान के लिए पदयात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

यह यात्रा ग्राम जीतपुरा से शुरू होकर जड़थल तक पहुंचेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे कमल सिंह यादव के नेतृत्व में दूसरा कार्यक्रम ग्राम रालियावास में आयोजित किया गया। वहां पहुंचने पर सरपंच प्रतिनिधि अशोक यादव, पूर्व सरपंच छबीला राम, नंबरदार बिशन सिंह ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

रालियावास में भी 31 मई को पदयात्रा को लेकर सहमति बनी। यह यात्रा ग्राम जीतपुरा से प्रारंभ होकर तितरपुर, मसानी, डूंगरवास, निखरी, निगानियावास, रालियावास, पचगांव होते हुए जड़थल में सुबह 8 बजे संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे चरण में यह यात्रा भटसाना से शुरू होकर लगभग 10 गांवों से गुजरते हुए मीरपुर में समाप्त होगी। इस अभियान का उद्देश्य मसानी बैराज के पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषित जल की समस्या के समाधान तथा वेटलैंड घोषित कराने के लिए जनजागरण करना है।

बैठक में ग्रामीणों ने एकजुट होकर आश्वासन दिया कि गंदे पानी की समस्या के समाधान के लिए वे तन-मन-धन से सहयोग करेंगे।

समय-समय पर नए कार्यक्रम होंगे निर्धारित
सदस्यों ने बताया कि इसके साथ ही हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा। आगे की गतिविधियों के लिए समय-समय पर नए कार्यक्रम निर्धारित किए जाएंगे। बैठक में ब्लॉक समिति सदस्य धीरज यादव, वैभव यादव, पूर्व सरपंच नवल सिंह, कृष्ण कुमार मिस्त्री तथा अन्य कई ग्रामीण उपस्थित रहे। जड़थल गांव में पहुंचने पर ग्राम सरपंच राजू चौहान, ब्लॉक समिति सदस्य अभिषेक शर्मा तथा पूर्व सरपंच लालचंद सहित ग्रामीणों ने सभी प्रतिनिधियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed