फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A dengue patient found in Dharuhera

धारूहेड़ा में मिला डेंगू का एक मरीज

Thu, 28 Jul 2022 10:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
A dengue patient found in Dharuhera
रेवाड़ी। वर्षा के मौसम में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है। परिणाम स्वरूप मलेरिया और डेंगू के मामले आने लगे हैं। औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा में डेंगू का एक मरीज मिला है। बुखार होने के कारण जांच में डेंगू की पुष्टि होने के बाद पीड़ित व्यक्ति को परिजनों ने शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इससे पहले धारूहेड़ा क्षेत्र से ही मलेरिया के दो मामले सामने आए थे।
विज्ञापन

मलेरिया और डेंगू की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन स्थानों पर मच्छर नाशक दवा का छिड़काव किया गया है। जिले में 10 दिन के दौरान ही मलेरिया और डेंगू के मामले आए हैं। इसके अलावा विभाग के साथ विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर अब तक 100 से अधिक लोगों के रक्त के सैंपल लेकर मलेरिया और डेंगू की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन

------------
लक्षण को नहीं करें नजरअंदाज
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने मलेरिया, डेंगू के लक्षण को नजर अंदाज नहीं करने और इस मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी है। मलेरिया के लक्षण मादा मच्छरों के काटने के छह से आठ दिन बाद शुरू होते हैं। इसमें ठंड लगकर बुखार का आना और बुखार के ठीक होने पर पसीने का आना, थकान, सिरदर्द, मांसपेशियों के दर्द, पेट की परेशानी, उल्टियां होना कुछ लोगों में बेहोशी आना, एनीमिया, त्वचा की पीली रंग की विकृति आदि लक्षण महसूस हो तो जांच कराना बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
डेंगू बुखार के लक्षण
इसी प्रकार डेंगू होने पर संक्रमित होने के तीन से 14 दिन के बाद ही किसी व्यक्ति में लक्षण दिखते हैं। डेंगू वायरस में जोड़ों में दर्द होना, बुखार 104 डिग्री तक होना, रक्तचाप का तेजी से गिरना, आंखों का लाल होना और दर्द होना, चेहरे पर गुलाबी दाने निकलना आदि शामिल हैं।

----------------
वर्जन
मौसम में बदलाव के साथ मलेरिया और डेंगू के भी मामले आने लगे हैं। लोग साफ-सफाई पर ध्यान दें, पानी जमा नहीं होने दें, पूरी बाजू के कपड़े पहनें, घर और प्रतिष्ठानों के मुख्य द्वार और खिड़कियों पर जाली लगवाएं, सोते वक्त मच्छरदानी का प्रयोग करें। स्वास्थ्य विभाग के पास जांच और उपचार की पूरी व्यवस्था है, जहां मलेरिया, डेंगू के मामले आ रहे हैं। वहां दवा का छिड़काव किया जा रहा है।
- डॉ. विजय प्रकाश, उप सिविल सर्जन एवं मलेरिया नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed