फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A car collided with a Nilgai on the highway, smoke billowed from the car, and it burned to ashes in the blink of an eye.

Rewari News: हाईवे पर नील गाय से टकराई कार, कार से उठा धुआं, पलक झपकते ही जलकर राख

Mon, 17 Nov 2025 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
A car collided with a Nilgai on the highway, smoke billowed from the car, and it burned to ashes in the blink of an eye.
हाइवे किनारे जल रही कार। स्रोत : वीडियो ग्रैब - फोटो : ध्वजारोहण समारोह में अयोध्या आ रहे प्रधानमंत्री मोदी।
बावल(रेवाड़ी)। दिल्ली जयपुर हाईवे पर नील गाय को बचाने के चक्कर में कसोला चौक के पास सोमवार तड़के एक कार में अचानक आग लग गई। हादसा उस समय हुआ जब गाजियाबाद के नंदग्राम निवासी रोहित अपनी कार से जयपुर में होने वाली मीटिंग के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

रोहित ने बताया कि सोमवार अलसुबह लगभग 3 बजे जब वह कसोला चौक के नजदीक पहुंचे, तभी एक नील गाय अचानक सड़क पर आ गई और उनकी कार उससे टकरा गई। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर कुछ दूरी तक चली लेकिन देखते ही देखते इंजन के हिस्से से धुआं उठने लगा।
विज्ञापन

रोहित ने तुरंत गाड़ी रोकी और बाहर निकलकर स्थिति समझने की कोशिश की। तभी कार के बोनट से तेज लपटें निकलने लगीं। कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह आग की चपेट में आ गई और जलकर खाक हो गई। रोहित ने सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते दमकल की गाड़ी पहुंची और आग को काबू किया लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। रोहित पूरी तरह सुरक्षित हैं।

रोहित के साथ कोई व्यक्ति कार में नहीं था, वह अकेले थे। रोहित ने बताया कि पास में ही निर्माण कार्य चल रहा था। कार उनकी पत्नी के नाम पर थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed