Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A 220 kV capacity power substation will be built; the process of identifying land has begun.

Rewari News: 220 केवी क्षमता का बिजली सब स्टेशन बनेगा, जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू

Sun, 01 Nov 2026 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 01 Nov 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
A 220 kV capacity power substation will be built; the process of identifying land has begun.
रेवाड़ी। शहर और आसपास विकसित हो रहे आवासीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम ने मास्टर प्लान तैयार किया है। इसके तहत नेशनल हाईवे-11 पर अंसल टाउन के निकट 220 केवी क्षमता का नया बिजली सब-स्टेशन बनाया जाएगा। यह सब-स्टेशन रेवाड़ी का चौथा बड़ा बिजली हब होगा।
विज्ञापन

बिजली सब स्टेशन के निर्माण से शहर के बड़े हिस्से और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। इसके बाद शहर में 220 केवी क्षमता के दो सब-स्टेशन हो जाएंगे।
विज्ञापन

बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार, नए सब-स्टेशन के निर्माण के लिए अंसल टाउन के आसपास उपयुक्त जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया चल रही है। जमीन फाइनल होने के बाद डीपीआर तैयार कराकर मंजूरी ली जाएगी। इसके बाद बजट स्वीकृत करवाकर टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले कुछ वर्षों में रेवाड़ी शहर का विस्तार एनएच-11 की तरफ तेजी से हुआ है। अंसल टाउन के अलावा इस क्षेत्र में कई बड़ी आवासीय सोसायटियां, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और नए सेक्टर विकसित हुए हैं। फिलहाल इस क्षेत्र को दूर स्थित सब-स्टेशनों और लंबे फीडरों के माध्यम से बिजली मिल रही है। गर्मियों में बिजली की मांग बढ़ने पर ओवरलोडिंग की समस्या सामने आती है।
नया सब-स्टेशन बनने से आसपास के क्षेत्रों में नए 33 केवी सब-स्टेशन स्थापित कर ग्रामीण इलाकों तक भी बिजली आपूर्ति पहुंचाई जा सकेगी। इससे मौजूदा बिजली व्यवस्था पर दबाव कम होगा और भविष्य में विकसित होने वाली कॉलोनियों को भी लाभ मिलेगा।


वर्जन
एनएच-11 और अंसल टाउन के आसपास बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए 220 केवी सब-स्टेशन बनाने का निर्णय लिया गया है। जमीन चिह्नित करने की कार्रवाई जारी है। जमीन फाइनल होते ही आगामी प्रक्रिया पूरी कर निर्माण शुरू कराया जाएगा।-संजय यादव, एक्सईएन, एचवीपीएन रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed