फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   कबड्डी प्रतियोगिता 29 को गांव टांकड़ी में, होगा जिला स्तरीय टीम का चयन

कबड्डी प्रतियोगिता 29 को गांव टांकड़ी में, होगा जिला स्तरीय टीम का चयन

Wed, 25 Jul 2018 01:05 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता 29 को गांव टांकड़ी में, होगा जिला स्तरीय टीम का चयन
गांव टांकड़ी में 29 को होगी कबड्डी, जिला स्तरीय टीम का चयन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। रेवाड़ी जिला कबड्डी संघ की ओर से 29 जुलाई को खंड बावल के गांव टांकड़ी में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता कराई जाएगी। प्रतियोगिता के बाद जिला स्तरीय टीम का चयन किया जाएगा।

संघ के जिला उपाध्यक्ष रमेश धनखड़ ने बताया कि टांकड़ी में कराई जाने वाली कबड्डी प्रतियोगिता के बाद जिला टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित टीम 3 व 4 अगस्त को खरखौदा में होने वाली राय कबड्डी प्रतियोगिता में खेलेगी। इस प्रतियोगिता में लड़की व लड़के दोनों ही वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। खिलाड़ी की उम्र 19 साल से अधिक तथा लड़कों का वजन 70 तो लड़कियों को 65 किलोग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए। प्रतियोगिता सुबह 9 बजे शुरू होगी। उन्होंने इच्छुक खिलाड़ियों से कहा है कि वे अपना जन्म प्रमाण पत्र व 3 पासपोर्ट साइज के फोटो साथ लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed