फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   विधायक कापड़ीवास ने

विधायक कापड़ीवास ने

Fri, 29 Jun 2018 01:00 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
विधायक कापड़ीवास ने
विधायक कापड़ीवास की चेतावनी भ्रष्ट कर्मचारी-अफसर बख्शे नहीं जाएंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलकर वीरवार को साफ शब्दों में कर्मचारियों और अधिकारियों को चेतावनी दी है कि भ्रष्टाचार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएंगे। विधायक ने कहा कि जनता के माध्यम से ऐसे तमाम कर्मचारियों एवं अधिकारियों की जानकारी उन तक पहुंच रही है तथा उनका रवैया नहीं सुधरा तो वे अब कार्रवाई के लिए तैयार भी हो जाएं।

विधायक ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के मंत्री एवं विधायक पूरी ईमानदारी के साथ कार्य कर रहे हैं तथा आम जनता के कल्याण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार द्वारा भ्रष्टाचार को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जा रहा है तो अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी चाहिए कि वे भी भ्रष्टाचार को भूल जाएं तथा जनता के कल्याण के लिए सरकार के साथ मिलकर चलें। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद यह पहला अवसर है कि देश विकास की ओर दौड़ रहा है। इसी समय यह भी आवश्यक है कि हर नागरिक, अधिकारी व कर्मचारी इस कार्य में ईमानदारी के साथ सहयोगी बने। उन्होंने कहा कि कुछ भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों की लोगों के माध्यम से लगातार मिल रही शिकायतें मिल रही है जिनको चेताया जाता है कि उनका रवैया नहीं सुधरा तो वे कार्रवाई के लिए भी र्तैयार हो जाएं। कापड़ीवास ने कहा कि भाजपा सरकार में अब ऐसे विधायक नहीं है जो विकास कार्यों में अपना हिस्सा लेते थे। पहली बार प्रदेश को ईमानदार मुख्यमंत्री मिला है। ऐसे में भ्रष्ट अधिकारी व कर्मचारी जनता के काम को सरलता से करने की बजाए कामों को अटकाकर वसूली की राह ढूंढे, इसे बर्दाश्त नही किया जाएगा। इसका संज्ञान लेते हुए विधायक ने शिकायतकर्ताओं से अधिकारियों व कर्मचारियों की सूची बनाने को कहा है जो भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। उन्होंने कहा कि इस सूची को शीघ्र ही मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। ऐसे भ्रष्ट लोगों को यह पता होना चाहिए कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार कोई भी सख्त कार्यवाही कर सकती है। विधायक ने कहा कि अपने ग्रामीण दौरों के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों को तय समय पर पूरा करें। जनहित के कार्यों की अनुपालना न करना लापरवाही मानी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed