{"_id":"67e306d5a4aa6734480dd5b1","slug":"9-years-old-heat-record-broken-temperature-reached-38-degree-celsius-rewari-news-c-198-1-rew1001-216964-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: गर्मी का 9 वर्षों का रिकाॅर्ड टूटा, 38 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: गर्मी का 9 वर्षों का रिकाॅर्ड टूटा, 38 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान
Wed, 26 Mar 2025 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 26 Mar 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
धूप अधिक होने की वजह से कोर्ट रोड मार्ग पर लोगों की दिख रही कम चहल पहल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। मार्च के आखिरी सप्ताह में तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। मंगलवार को इस सीजन का सबसे अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान का पिछले 9 वर्षों का रिकॉर्ड मंगलवार को टूट गया। इससे पहले 2016 में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।
मार्च में ही अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने से लोग काफी परेशान हैं। वहीं, मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 9 साल पहले इस दिन न्यूनतम तापमान 13. 8 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तापमान बढ़ने की वजह से गर्मी बढ़ी है जिसके चलते दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगा है। बाजारों में भी चहल-पहल काफी कम दिखाई दे रही है।
गर्मी के चलते लोगों ने घरों में एसी और कूलर का सहारा लिया। फिलहाल आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान अब 40 डिग्री सेल्सियस पार होने की आशंका जताई जा रही है। वर्तमान में तल्ख धूप और पश्चिमी हवा चलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हालांकि, अभी भी सुबह हल्की ठंड बनी हुई है।
विज्ञापन
मौसम चक्र में बदलाव देखने को मिल रहा
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में किसी भी मौसम प्रणाली का असर न होने से पूरे इलाके में लगातार मौसम शुष्क और साफ बना हुआ है। लगभग एक पखवाड़े से ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। जलवायु परिवर्तन का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार मौसम चक्र में बदलाव देखने को मिल रहा है। मार्च महीने में मौसम सुहावना बना रहता है। अप्रैल महीने के पहले पखवाड़े के अंत में आमतौर पर गर्मी अपने रंग दिखाने लगती है। मगर इस साल मार्च महीने में ही तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है। एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पूरे इलाके में लगातार 27 मार्च तक तापमान में वृद्धि होगी। इसके बाद हल्की राहत के आसार बन रहे हैं। इस दौरान तेज गति से धरातलीय (सतही) हवा चलेगी। अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
-
2015 से लेकर 2025 तक 25 मार्च का अधिकतम व न्यूनतम तापमान
वर्ष, अधिकतम, न्यूनतम (तापमान)
2015-- 36.5-- 16.5
2016-- 40.0-- 14.5
2017-- 35.0-- 13.8
2018-- 32.8-- 13.5
2019-- 29.0-- 14.5
2020-- 32.0-- 14.0
2021-- 30.5-- 12.5
2022-- 36.5-- 15.5
2023-- 28.5-- 16.0
2024-- 34.5-- 15.4
2025-- 38.0-- 14.0
विज्ञापन
रेवाड़ी। मार्च के आखिरी सप्ताह में तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। मंगलवार को इस सीजन का सबसे अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान का पिछले 9 वर्षों का रिकॉर्ड मंगलवार को टूट गया। इससे पहले 2016 में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।
मार्च में ही अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने से लोग काफी परेशान हैं। वहीं, मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 9 साल पहले इस दिन न्यूनतम तापमान 13. 8 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तापमान बढ़ने की वजह से गर्मी बढ़ी है जिसके चलते दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगा है। बाजारों में भी चहल-पहल काफी कम दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
गर्मी के चलते लोगों ने घरों में एसी और कूलर का सहारा लिया। फिलहाल आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान अब 40 डिग्री सेल्सियस पार होने की आशंका जताई जा रही है। वर्तमान में तल्ख धूप और पश्चिमी हवा चलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हालांकि, अभी भी सुबह हल्की ठंड बनी हुई है।
विज्ञापन
मौसम चक्र में बदलाव देखने को मिल रहा
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में किसी भी मौसम प्रणाली का असर न होने से पूरे इलाके में लगातार मौसम शुष्क और साफ बना हुआ है। लगभग एक पखवाड़े से ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। जलवायु परिवर्तन का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार मौसम चक्र में बदलाव देखने को मिल रहा है। मार्च महीने में मौसम सुहावना बना रहता है। अप्रैल महीने के पहले पखवाड़े के अंत में आमतौर पर गर्मी अपने रंग दिखाने लगती है। मगर इस साल मार्च महीने में ही तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है। एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पूरे इलाके में लगातार 27 मार्च तक तापमान में वृद्धि होगी। इसके बाद हल्की राहत के आसार बन रहे हैं। इस दौरान तेज गति से धरातलीय (सतही) हवा चलेगी। अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
-
2015 से लेकर 2025 तक 25 मार्च का अधिकतम व न्यूनतम तापमान
वर्ष, अधिकतम, न्यूनतम (तापमान)
2015
2016
2017
2018
2019
2020
2021
2022
2023
2024
2025