{"_id":"5c798d09bdec224c974d1f8d","slug":"81551469833-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनेठी एम्स के निर्माण को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, ग्रामीणों में खुशी का माहौल्---","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनेठी एम्स के निर्माण को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, ग्रामीणों में खुशी का माहौल्---
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। कुंड क्षेत्र के मनेठी गांव में बनने वाले प्रदेश के 22वें एम्स के निर्माण को केंद्रीय कैबिनेट ने वीरवार को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद इस निर्माण कार्य में तेजी आई जा सकेगी। केंद्रीय कैबिनेट द्वारा इसके निर्माण के लिए 1299 करोड़ रुपये राशि खर्च करने का प्रावधान किया गया है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद गांव मनेठी के लोगों में खुशी का माहौल है। संघर्ष समिति के आह्वान पर शनिवार केे कुंड बस स्टैंड पर बैठक का आयोजन किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद एम्स के निर्माण को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी है। संभावना है कि चुनाव आचार संहिता लागू होने से पूर्व मनेठी एम्स का शिलान्यास हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि बजट में एम्स की स्वीकृति के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में रिमोट से शिलान्यास की उम्मीद थी, लेकिन केंद्रीय कैबिनेट की स्वीकृति नहीं मिलने के कारण मामला अटका गया था।
----
मनेठी में एम्स के निर्माण को स्वीकृति तो मिल चुकी थी, लेकिन कैबिनेट की स्वीकृति मिलना रह गया था। अब कैबिनेट की स्वीकृति के बाद अब निर्माण में कोई गुंजाइश नहीं है। संभावना है कि सरकार चुनाव आचार संहिता लागू होने से पूर्व इसका शिलान्यास करवा दे।
श्योताज यादव, सरपंच मनेठी और एम्स संघर्ष समिति अध्यक्ष
----
कैबिनेट की मंजूरी के बाद लोगों के मन की सभी आशंकाएं दूर हो गई। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के प्रयासों से यह संभव हो पाया है। एम्स बनने के बाद न केवल क्षेत्र बल्कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार होगा।
विज्ञापन
आजाद नांधा, जिला पार्षद
----
करीब 1299 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एम्स के निर्माण को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी से मनेठी में उत्सव जैसी स्थिति है, क्योंकि लोगों ने इसके लिए लंबा संघर्ष किया है। अब सरकार को चुनाव आचार संहिता लगने से पहले निर्माण कार्य शुरू करवा देना चाहिए।
ओमप्रकाश, समिति सचिव
---
ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। स्थानीय सांसद की मेहनत की बदौलत एम्स को न केवल मंजूरी मिली बल्कि निर्माण कार्य भी तेजी से पूरा होने की उम्मीद है। केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा इसके निर्माण के लिए बजट को भी स्वीकृति दी गई है।
नरेंद्र, ग्रामीण
---
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के प्रयास और स्थानीय लोगों के संघर्ष की जीत हुई है। वीरवार को केंद्रीय कैबिनेट द्वारा स्वीकृति मिलने के बाद तसल्ली हो गई कि अब निर्माण की राह में कोई बाधा नहीं आएगी। सरकार इसके लिए बधाई की पात्र है।
अंजू देवी, गृहिणी
उन्होंने कहा कि मनेठी में बनने वाले देश के 22वें एम्स को केन्द्रीय कैबिनेट ने वीरवार को मंजूरी दे दी है। इस एम्स के निर्माण पर 1299 करोड रूपये खर्च किये जाएंगे। इसके निर्माण होने के बाद इसमें 100 सीट एमबीबीएस के लिए व 60 सीट बीएससी नर्सिंग की भी होगी। यहां के बच्चों को डॉक्टर बनने के लिए दूर नहीं जाना पडेगा। उन्होंने कहा कि इसके अंदर 15 से 20 स्पेस्लिटी डिपार्टमेंट भी होंगे तथा लगभग 750 बैड की व्यवस्था भी होगी।