फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   जिले में वकीलों का जारी रहा वर्क संस्पे

जिले में वकीलों का जारी रहा वर्क संस्पे

Thu, 17 May 2018 01:12 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
जिले में वकीलों का  जारी रहा  वर्क संस्पे
भिवाड़ी पुलिस की कार्रवाई के विरोध में बार एसोसिएशन ने रखा वर्क सस्पेंड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
भिवाड़ी के फूल बाग थाने में रेवाड़ी बार एसोसिएशन के प्रधान व चार अन्य अधिवक्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने के विरोध में बुधवार को बार एसोसिएशन ने वर्क सस्पेंड रखकर विरोध जताया। वर्क सस्पेंड होने के कारण में जिला की अदालतों में बुधवार को सामान्य कामकाज ही हुआ है जबकि पैरवी तथा अन्य मामलों की सुनवाई के लिए अधिवक्ता उपस्थित नहीं हुए हैं जिसके कारण लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। भिवाड़ी पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई के विरोध में जिले के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को अलवर एसपी राहुल प्रकाश से मुलाकात करके भिवाड़ी पुलिस के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की थी लेकिन अभी तक वहां के पुलिस अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई जिसके बाद बार एसोसिएशन की तरफ से मंगलवार को बैठक आयोजित करके कार्यवाही नहीं होने तक वर्क सस्पेंड रखने का निर्णय लिया। प्रधान रविंद्र यादव ने बताया कि पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई पूरी तरह से गैर कानूनी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को अलवर के पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं है। उल्लेखनीय है कि 11 मई को चोरी के आरोप में फूलबाग थाना में पकड़े गए एक युवक से मिलने यहां के अधिवक्ता विजय यादव गए थे। विजय यादव को शांति भंग के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। अधिवक्ता की गिरफ्तारी की सूचना के बाद बार प्रधान रविंद्र यादव व चार अन्य अधिवक्ता थाने पहुंचे थे। आरोप है कि पांचों अधिवक्ताओं से पुलिसकर्मियों ने थाने में मारपीट की और उनके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कर लिया था।

----------------
कोसली बार एसोसिएशन का आज से वर्क सस्पेंड
कोसली बार एसोसिएशन की बैठक बुधवार को बार प्रधान दुष्यंत यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में भिवाड़ी पुलिस द्वारा रेवाड़ी बार के प्रधान रविंद्र यादव व अन्य अधिवक्तागणों के साथ किए दुर्व्यवहार के विरोध अनिश्चित समय तक वर्क सस्पेंड रखने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से कार्य निलंबन रखने का फैसला किया। इस अवसर पर उपप्रधान नरेंद्र यादव, सचिव देवेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष भजनलाल, सहसचिव विपिन जांगड़ा, सुभाष यादव एडवोकेट, अनिल यादव, रतन कुमार यादव, रतनलाल शर्मा, अरुण कुमार, जसवंत लांबा, नरेंद्र, डीएस किन्हा व दीपक जांगड़ा सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed