फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Gold chain snatched from woman's neck while she was riding a scooter.

Rewari News: चलती स्कूटी से महिला के गले से सोने की चेन झपटी

Fri, 04 Sep 2026 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 04 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Gold chain snatched from woman's neck while she was riding a scooter.
धारूहेड़ा। सेक्टर-6 थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों ने चलती स्कूटी से महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। इस दौरान स्कूटी का संतुलन बिगड़ने से महिला और उसकी सहेली गिरकर घायल हो गईं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बेस्टेक पार्क व्यू निवासी प्रियंका कुमारी ने बताया कि 2 सितंबर को वह सहेली कल्पना के साथ स्कूटी से बेस्टेक की ओर लौट रही थीं। सुभाष चौक के पास बाइक सवार दो युवक पीछे से आए। आरोपियों ने प्रियंका के गले से सोने की चेन झपट ली। इससे स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और दोनों गिरकर घायल हो गईं।
विज्ञापन

पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-6 थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सेक्टर-6 थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच एसआई अनिश कुमार को सौंपी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed