फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   यौन उत्पीड़न मामले में तीस दिन में पेश होगा चालान : संधू

यौन उत्पीड़न मामले में तीस दिन में पेश होगा चालान : संधू

Tue, 23 Jan 2018 01:30 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
यौन उत्पीड़न मामले में तीस दिन में पेश होगा चालान : संधू
4500 सिपाहियों की होगी भर्ती, 25 नए थाने खोलेंगे : डीजीपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
हरियाणा पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने कहा कि यौन उत्पीड़न के मामलों में 30 दिन के अंदर चालान पेश कर आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जाएगी। ये मामले फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजे जाएंगे। महिला सुरक्षा को लेकर रेवाड़ी पुलिस लाइन में बुलाई जिले के सरंपचों व पंचों की बैठक से पूर्व पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देना सरकार की पहली प्राथमिकता है। पुलिस विभाग की ओर से जल्द ही दुर्गा शक्ति नामक कार्यक्रम चलाया जाएगा, जिसमें प्रदेश के प्रत्येक गांव से 5-5 महिला एसपीओ को भर्ती किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी जिलों के कंट्रोल रूम को सेंट्रलाइज्ड किया जाएगा, जिसका मुख्यालय पंचकूला में बनाया जाएगा। इसके अलावा सभी जिलों में प्रत्येक थानों को दो-दो गाड़ियां दी जाएंगी। इनमें न केवल जीपीएस सिस्टम होगा बल्कि इनकी मॉनिटरिंग भी पंचकूला से ही की जाएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पिछले साल में प्रदेश में करीब एक हजार यौन उत्पीड़न के मामले दर्ज हुए थे, जिनमें 274 मामले जांच के दौरान झूठे पाए गए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में फरवरी में 4500 सिपाहियों की भर्ती की जाएगी, जिसमें 1000 महिला सिपाही शामिल होंगी। वहीं 350 पुरुष सब इंस्पेक्टर और 66 महिला सब इंस्पेक्टर भी इसमें शामिल हैं। अभी प्रदेश में 10 प्रतिशत ही महिला सिपाही तैनात हैं। प्रदेश में पंद्रह हजार कर्मचारियों की कमी है, जिसे 2018 में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। यह भर्ती पूर्ण रूप से मेरिट आधार पर की जाएगी। वहीं उन्होंने प्रदेश में जल्द ही 25 नए पुलिस थाने खोलने की बात कही। इसके अलावा गुरुग्राम व पंचकूला में साइबर थाने और महिला थाने भी खोले जाएंगे। यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस विभाग की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन लोगों का जागरूक होना जरूरी है।
विज्ञापन

---
एंबुलेंस व दमकल को भी 100 नंबर से जोड़ा जाएगा
डीजीपी ने कहा कि जल्द ही प्रदेश के सभी जिलों की एंबुलेंस एवं दमकल विभाग को भी 100 नंबर कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। ताकि सभी को तत्काल घटना के स्थान पर एक साथ भेजा जा सकेगा। इसके साथ ही महिला सुरक्षा के लिए बनाई गई हेल्प लाइन को भी पंचकूला से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
मादक पदार्थों की तस्करी से निपटेगी एसटीएफ, स्कूलों में होंगे काउंसलर
महानिदेशक बीएस संधू ने बताया कि विभाग की ओर से आईजी सौरभ सिंह और एसपी सतीश बालन के नेतृत्व में एसटीएफ गठन किया गया है, जिसका मुख्यालय गुरुग्राम में बनाया गया है। यह टीम प्रदेश में मादक पदार्थों एवं शराब जैसे मामलों की जांच करने के अलावा मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने का कार्य करेगी। वहीं टीम वांछित अपराधियों पर भी लगाम लगाई जाएगा। उन्होंने बताया कि स्कूली बच्चों को जागरूक करने के लिए पुलिस जल्द ही प्रदेश में पुलिस द्वारा संचालित 18 स्कूलों में काउंसलर नियुक्त करेगी। उन्होंने कहा कि काउंसलर बच्चों व अभिभावकों को जागरूक करेंगे, जिससे अपराध में कमी लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed