फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   800 youths attended the job fair; 750 received appointment letters on the spot.

Rewari News: रोजगार मेले में पहुंचे 800 युवा, 750 को मौके पर मिला नियुक्ति पत्र

Mon, 07 Sep 2026 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 07 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
800 youths attended the job fair; 750 received appointment letters on the spot.
युवाओं को संबोधित करते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव। स्रोत : प्रशासन
रेवाड़ी। जिला रोजगार कार्यालय एवं राजकीय प्रौद्योगिक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को बाल भवन में मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में 800 युवाओं ने हिस्सा लिया। इनमें से 750 युवाओं को मौके पर नियुक्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन

रोजगार मेले में मुख्य अतिथि रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली रहीं। जिला रोजगार अधिकारी दिनेश तंवर ने बताया कि मेगा रोजगार मेले में हीरो टेक्निको, निप्पोन, जीएलएस, मोल्ड-टेक सहित 20 से अधिक प्रतिष्ठित नियोक्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

रोजगार मेले में करीब 800 युवाओं ने भाग लिया, जिनमें से 750 युवाओं को विभिन्न कंपनियों ने मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम रेवाड़ी दलबीर सिंह, भाजपा जिला महामंत्री कुलदीप चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और विकसित भारत के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने उपस्थित युवाओं एवं नियोक्ताओं को विकसित भारत-2047 की प्रतिज्ञा दिलाई। युवाओं से देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मेहनत, कौशल और सकारात्मक सोच के माध्यम से युवा अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि रोजगार मेले युवाओं और उद्योगों के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करते हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी क्षमता और कौशल का निरंतर विकास करने का आह्वान करते हुए कहा कि आज युवाओं के लिए विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध हैं। उन्होंने नियुक्ति पाने वाले युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed