फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   80 thousand rupees were cheated in the name of getting admitted in the hospital, three accused arrested

Rewari News: अस्पताल में एडमिट कराने के नाम पर 80 हजार ठगे, तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 15 Aug 2025 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
80 thousand rupees were cheated in the name of getting admitted in the hospital, three accused arrested
फोटो : 14पकड़े गए तीनों आरोपी। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने मई माह में एक कंपनी कर्मचारी को उसके भाई का एक्सिडेंट होने की सूचना देकर अस्पताल में एडमिट कराने के नाम पर 80 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मध्यप्रदेश के जिला दतिया निवासी अनिल कुमार साहु उर्फ अन्नु, रिषभ झा व जुबैद खान के रूप में हुई है।
विज्ञापन

प्रारंभिक पूछताछ के बाद इस बात का खुलासा हुआ था कि अनिल कुमार साहु के खाते में 20 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर हुई थी। आरोपी रिषभ झा व जुबैद खान ने साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने के लिए मध्यस्थ की भूमिका अदा की थी। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मूल रूप से यूपी के शीतलपुर हाल किरायेदार बावल निवासी जितेंद्र कुमार ने 30 मई को साइबर थाना पुलिस को दर्ज शिकायत में बताया था कि वह बावल की एक कंपनी में काम करता है। 22 मई को उसके मोबाइल फोन पर एक मैसेज आया था जिसमें उसे बताया कि उसके भाई का एक्सिडेंट हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे अस्पताल में दाखिल कराने के लिए 80 हजार रुपये भेजो। मैसेज के बाद उसने अपने भाई को फोन किया तो उसका फोन बंद आ रहा था। उसने मैसेज भेजने वाले व्यक्ति को फोन पर अपने भाई का फोटो भेजने के लिए कहा तो उसने बताया कि पहले उसको अस्पताल में दाखिल कराना जरूर है। इसके लिए पैसे जमा कराने होंगे।

उसकी बातों में आकर उसने 80 हजार रुपये फोनपे से उसके अलग अलग नंबर पर ट्रांसफर कर दिए। बाद में उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद उसे ठगी का पता चला। पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed