फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   80 lakhs will improve the condition of 51 schools

Rewari News: 80 लाख से सुधरेगी 51 स्कूलों की दशा

Fri, 24 Mar 2023 10:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 24 Mar 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
80 lakhs will improve the condition of 51 schools
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। नए शिक्षण सत्र को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विद्यालय खुलने पर पढ़ाई में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले के 51 सरकारी स्कूलों की दशा 80 लाख रुपये की लागत से सुधारी जाएगी। इस धनराशि से 14 सरकारी स्कूलों में शौचालय और 35 सरकारी स्कूलों के भवनों की मरम्मत का कार्य किया जाना है। इसके अलावा एक स्कूल में बाउंड्रीवॉल तैयार की जाएगी।
विभाग ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत 80 लाख रुपए का बजट जारी कर दिया है। विभाग की ओर से कुछ स्कूलों में कार्य शुरु किया जा चुका है जबकि शेष स्कूलों में एक अप्रैल से पूर्व कार्य शुरु किया जाना है। इसमें प्रत्येक ब्लॉक के स्कूलों को शामिल किया गया है। इन स्कूलों में बावल ब्लॉक के स्कूलों की संख्या अधिक है। हर ब्लॉक में प्राइमरी स्कूलों की संख्या ज्यादा है, जिनमें मरम्मत कार्य होने हैं। इन स्कूलों में किसी में एक लाख तो किसी में डेढ़ लाख रुपये की लागत से मरम्मत कार्य किए जाने हैं। इन सभी स्कूलों में लंबे समय से मरम्मत का कार्य नहीं हुआ था। इसकी वजह से स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को काफी परेशानी हो रही थी। स्कूली बच्चों को व स्टाफ सदस्यों को बिल्डिंग को लेकर लगातार डर बना रहता था। बच्चे स्कूलों में पढ़ते थे और दीवारों से प्लास्तर गिरता था। ऐसे में हादसा होने का डर बना हुआ रहता था लेकिन अब भवन मरम्मत के बाद बच्चों को पढ़ाई करने में परेशानी नहीं आएगी। बावल ब्लाक में जीपीएस नंगली परसापुर, जीपीएस रालियावास, जीपीएस सुलखा, जीपीएस जड़थल, जीपीएस धारण, जीएसएसएस बालावास, जीएसएसएस मोहनपुर, जीएसएसएस संगवाड़ी, जीएसएसएस खंडोड़ा, जीएसएसएस झाबुआ, जीएसएसएस नांगल शहबाजपुर, जीपीएस नांगल शहबाजपुर, जीएसएसएस बावल व जीएसएसएस सुलखा में मरम्मत कार्य होंगे। जाटूसाना ब्लॉक के जीएचएस लिसाना, जीएसएसएस दड़ौली, जीएसएसएस देहलावास गुलाबपुरा, जीएसएसएस कन्हौरी, जीपीएस मूसेपुर व जीपीएस मस्तापुर, खोल ब्लॉक के जीपीएस नांधा, जीपीएस मामड़िया आसमपुर, जीएमएस धामलावास, जीएसएसएस बड़ौली, जीएसएसएस खोल, जीएसएसएस माजरा मुस्तिल भालखी, जीएसएसएस मायन व जीएचएस बासदुदा और नाहड़ ब्लॉक के
विज्ञापन

जीपीएस नाहड़, जीपीएस लिलोढ़, जीएसएसएस गुडियानी, जीएसएसएस झाड़ौदा, जीएसएसएस कारौली, जीएसएसएस नेहरूगढ़, जीपीएस लुखी, जीपीएस रतनथल, जीजीपीएस गुडियानी व जीजीएचएस गुडियानी स्कूल में मरम्मत कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार रेवाड़ी ब्लॉक के स्कूलों जीपीएस रामगढ़, जीपीएस कालुवास, जीएसएसएस हांसाका, जीएसएसएस नंगली गोधा, जीएसएसएस जाडरा, जीएसएसएस मसानी, जीएसएसएस करनावास, जीजीपीएस नंबर वन रेवाड़ी, जीएसएसएस रेवाड़ी व जीपीएस नंगली गोधा शामिल हैं।



करीब 80 लाख की लागत से 51 स्कूलों में मरम्मत के कार्य किए जा रहे हैं। कुछ स्कूलों में कार्य शुरु हो चुका है और कुछ स्कूलों में शुरु किया जाना है। इसमें किसी स्कूल में 1 लाख तो किसी में डेढ़ लाख की लागत से मरम्मत कार्य होंगे। नए सत्र से पहले ही इन कार्यों को पूरा करा दिया जाएगा। -संजय कुमार, एसडीओ समग्र शिक्षा विभाग रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed