{"_id":"66df5ad327fa15b624056bc9","slug":"8-meritorious-students-honored-in-ganesh-utsav-ceremony-rewari-news-c-198-1-rew1001-209144-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: गणेश उत्सव समारोह में 8 मेधावी विद्यार्थी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: गणेश उत्सव समारोह में 8 मेधावी विद्यार्थी सम्मानित
Tue, 10 Sep 2024 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 10 Sep 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 9रेवाड़ी। गणेशोत्सव में मेधावी प्रतिभाओं को सम्मानित करते मुख्य अतिथि रामकिशन गुप्ता। स
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर की प्रमुख कॉलोनी टीपी स्कीम 9 में सातवें श्री गणेश उत्सव पर मनोरंजक मेले व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन रविवार कीरात किया गया। मुख्य अतिथि रामकिशन गुप्ता ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया। आकर्षक झांकियां आकर्षण का केेंद्र रहीं। वहीं भजन और गीतों श्रद्धालु झूम उठे।
समिति के मीडिया प्रभारी व संचालक गोपाल शर्मा ने बताया कि रविवार की रात श्रद्धालुओं ने टीपी स्कीम कांप्लेक्स में आयोजित मनोरंजक मेले में स्वादिष्ट व्यंजन व झूलों का आनंद लिया। मुख्य अतिथि ने 12वीं की परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक के साथ नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले राव राघव सिंह, 12वीं कक्षा की मेधावी वंशिका मुदगिल (93.4), कनन माटा (91) व रुद्रांशी गोयल (90.4) और दसवीं कक्षा के मेधावी रेयांश वत्स, अंशिका वत्स, परीक्षित शर्मा व कृतिका को सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि ने टीपी स्कीम, गौतम नगर, सुभाष नगर व सज्जन कॉलोनी के जरूरतमंद बच्चों को जीएलएच में 50 प्रतिशत छूट के साथ हिंदू स्कूल में निशुल्क प्रवेश का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में तनिषा आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने ''गूजरी करो सारै बदनाम, मनै तो मटकी फोड़ी थी'' भोर भई पनघट पे मोहे नटखट श्याम आदि गीतों पर नृत्य से समा बांध दिया। इस मौके पर समिति संरक्षक सतीश अग्रवाल, प्रधान मुकेश अग्रवाल, उपप्रधान अनिल सैनी, सचिव मनोज गोयल, सहसचिव अजय सहगल, कोषाध्यक्ष बलवंत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
केबीसी की तर्ज पर केबीबी का आयोजन कल
समिति प्रधान ने बताया कि गणपति उत्सव व हिंदी मास के अंतर्गत 11 सितंंबर को रामचरित मानस पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता रखी गई है। वरिष्ठ रंगकर्मी साहित्यकार गोपाल शर्मा के संचालन में कौन बनेगा भाग्यशाली प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के बच्चे, महिलाएं व पुरुष भाग लेंगे। इस निशुल्क प्रतियोगिता में उक्त चारों कॉलोनियों के अतिरिक्त अन्य श्रद्धालु भी भाग ले सकते हैं।