{"_id":"688a60b11c3ff2ee010bb58d","slug":"71st-jagran-and-bhandara-at-baba-kala-mukha-wala-mandir-on-7th-and-8th-rewari-news-c-198-1-rew1001-223411-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बाबा काला मुंह वाला मंदिर में 71वां जागरण व भंडारा 7 व 8 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बाबा काला मुंह वाला मंदिर में 71वां जागरण व भंडारा 7 व 8 को
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। गांव नेहरूगढ़ में बाबा काला मुंह वाला मंदिर में हर वर्ष की भांति जागरण व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। गांव के सरपंच आशीष प्रजापति ने बताया कि हर वर्ष रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व मेला, भंडारा व कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाता हैं और भंडारे से पहली रात को जागरण किया जाएगा।
7 अगस्त को जागरण में मशहूर रागनी गायक वीरपाल खरकिया एंड पार्टी बाबा के भजनों का गुणगान करेंगे जबकि जिला प्रमुख मनोज यादव बतौर मुख्य अतिथि तथा जिला पार्षद शारदा यादव बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगी। वहीं, 8 अगस्त को मेला, देसी घी का भंडारा व कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा।
मंदिर कमेटी के प्रधान महेंद्र सिंह ने बताया कि कुश्ती दंगल में 50 रुपये से शुरू होकर 31 हजार रुपये तक की कुश्तियां कराई जाएगी। पहलवानों की संख्या व मौजूदा समय की हालात के अनुसार इनामी राशि की घटाया व बढ़ाया भी जा सकता है।
विज्ञापन
कुश्ती दंगल में समाजसेवी विजय गुडियानी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस अवसर पर मंदिर कमेटी से सोनू राजपूत, जिले सिंह, महासिंह मास्टर, सतीश मास्टर, हवा सिंह, कंवर सिंह, नरपाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।