{"_id":"5b58cd5f4f1c1b4f748b6cd8","slug":"71532546399-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राह्मण सभा ने मतदाता सूची पर 2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राह्मण सभा ने मतदाता सूची पर 2
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्राह्मण सभा ने मतदाता सूची पर 28 तक मांगी आपत्तियां...
रेवाड़ी। ब्राह्मण सभा के 108 कॉलेजियम सदस्यों के चुनाव के लिए चल रहे विवाद के बीच सभा चुनाव अधिकारी की तरफ से मतदाता सूचियों पर 28 जुलाई तक आपत्तियां मांगी गई है। सभा के चुनाव अधिकारी सोमदत्त शर्मा ने बताया कि सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान 19 अगस्त को होगा। उसके बाद मतदान का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। चुनाव के लिए सभा की तरफ से 108 वार्डों की मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि चुनाव रजिस्ट्रार फर्म एवं सोसायटीज के 13 जुलाई के पत्रानुसार अनुपालना करते हुए वर्ष 2015 की वार्डबंदी मतदाता सूची के अनुसार कराई जाएगी। इसके अलावा 1 से 108 वार्डो की वर्ष 2015 की मतदाता सूची ब्रह्मगढ़ परिसर में ऑफिस के बाहर चस्पा कर दी गई है। सभी आजीवन सदस्य अपने वोट से संबंधित लिपिकीय त्रुटि दूर कराने के लिए अपना दावा 28 जुलाई तक कार्यालय में शाम 4 से 7 बजे तक प्रस्तुत कर सकते हैं। जो कोलेजियम के चुनाव लड़ना चाहते है। उनको अपना नामांकन पत्र जमा 8 से 11 अगस्त प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक जमा कर सकते है।