Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two main suspects in the Manoj murder case arrested following an encounter; both sustained injuries from police gunfire.

Rewari News: मनोज हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस की गोली से दोनों घायल

Sat, 07 Nov 2026 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 07 Nov 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Two main suspects in the Manoj murder case arrested following an encounter; both sustained injuries from police gunfire.
अस्पताल में भर्ती गिरफ्तार आरोपी साथ में निगरानी करती पुलिस की टीम। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। गांव गोकलगढ़ में मनोज उर्फ गोलू की हुई हत्या के दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार की रात पौने दो बजे सीआई रेवाड़ी और धारूहेड़ा की संयुक्त टीम में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी गोकलगढ़ निवासी मनिंदर उर्फ बुटर और हन्नी है। आरोपियों ने पुलिस टीम पर पांच राउंड फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी। दोनों आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल और एक कट्टा बरामद किया गया।
विज्ञापन

बावल डीएसपी सज्जन सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी अवैध हथियारों से लैस होकर गोकलगढ़ बाईपास पर घूम रहे हैं। दोनों यशपाल और अभिषेक की हत्या करने की फिराक में हैं।
विज्ञापन

इसके बाद सीआईए रेवाड़ी प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। इसमें एसआई देवेंद्र कुमार, एएसआई अक्षय कुमार, एएसआई सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल जितेंद्र और चालक ईएचसी अजय कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईए धारूहेड़ा प्रभारी निरीक्षक योगेश हुड्डा को भी टीम सहित मौके पर बुलाया गया। दोनों टीमों ने गोकलगढ़ बाईपास टी-पॉइंट और रेलवे फ्लाईओवर के नीचे शुक्रवार की रात पौने दो बजे नाकाबंदी की।
रेलवे फ्लाईओवर के नीचे दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस वाहनों की लाइट देखकर दोनों पिलर की तरफ भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें घेरकर समर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
डीएसपी ने बताया कि आरोपियों ने पांच राउंड फायर की। एक गोली एएसआई सुनील कुमार की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। एक गोली निरीक्षक योगेश हुड्डा और दूसरी निरीक्षक संजय कुमार के कान के पास से निकल गई।
आत्मरक्षा में पुलिस टीम ने फायरिंग की जिसमें आरोपी मनिंदर उर्फ बुटर और हन्नी के पैरों में गोली लगी और दोनों जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान मनिंदर उर्फ बुटर के कब्जे से एक पिस्टल और हन्नी के कब्जे से एक कट्टा बरामद किया गया।

मनिंदर पर दर्ज हैं सात आपराधिक मामले
पुलिस ने दोनों घायल आरोपियों को प्राथमिक उपचार के बाद सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मनिंदर के खिलाफ थाना सदर, शहर और मॉडल टाउन रेवाड़ी में मारपीट, आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत पहले से सात मामले दर्ज हैं। मुठभेड़ के संबंध में थाना रामपुरा में सरकारी कार्य में बाधा डालने, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत अलग से एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों के स्वस्थ होने के बाद उन्हें रिमांड पर लेकर मनोज उर्फ गोलू हत्याकांड, अन्य आपराधिक वारदात और उनके सहयोगियों के संबंध में पूछताछ की जाएगी।


बाइक रिपेयरिंग सेंटर पर गोली मारकर की गई थी मनोज की हत्या
गांव गोकलगढ़ निवासी मनोज बुधवार की दोपहर बाइक की मरम्मत कराने के लिए बाइक रिपेयरिंग सेंटर पर गए थे। इसी दौरान बाइक से आए तीन युवकों ने गोलीमारकर मनोज को घायल कर दिया था। उपचार के लिए पहले मनोज को नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान शाम करीब पांच बजे मनोज की मौत हो गई थी। मनोज के पिता सुरेश की शिकायत पर पुलिस ने सात युवकों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed