Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Tobacco, alcohol, and changing lifestyles have increased the risk of cancer.

Rewari News: तंबाकू, शराब और बदलती जीवनशैली से बढ़ा कैंसर का खतरा

Sat, 07 Nov 2026 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 07 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Tobacco, alcohol, and changing lifestyles have increased the risk of cancer.
रेवाड़ी। कैंसर एक गंभीर बीमारी है, लेकिन समय पर पहचान और उचित उपचार से मरीज के ठीक होने की संभावना बढ़ सकती है। जागरूकता की कमी और शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज करना कई बार बीमारी को गंभीर अवस्था तक पहुंचा देता है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल की कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. निकिता ने बताया कि तंबाकू, शराब, असंतुलित खानपान, शारीरिक गतिविधियों की कमी, मोटापा और प्रदूषण कैंसर के प्रमुख जोखिम कारकों में शामिल हैं। इससे बचाव के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ नियमित स्वास्थ्य जांच जरूरी है।
विज्ञापन

बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, खैनी और अन्य तंबाकू उत्पाद मुंह, गले और फेफड़ों सहित कई प्रकार के कैंसर का खतरा बढ़ाते हैं। धूम्रपान करने वाले व्यक्ति के आसपास रहने वालों को भी इसके धुएं से नुकसान हो सकता है। शराब का सेवन भी मुंह, भोजन नली, लिवर और स्तन कैंसर के जोखिम से जुड़ा है। इसलिए तंबाकू और शराब से पूरी तरह दूरी बनाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायु प्रदूषण में मौजूद हानिकारक कणों के लंबे समय तक संपर्क में रहने से फेफड़ों के कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। रेडॉन प्राकृतिक रेडियोधर्मी गैस है, जो मिट्टी और चट्टानों से निकलती है। यह घरों के बंद और कम हवादार हिस्सों में जमा हो सकती है। लंबे समय तक इसके संपर्क में रहने से फेफड़ों के कैंसर का जोखिम बढ़ता है। इसलिए घरों में उचित वेंटिलेशन रखना चाहिए।

संतुलित खानपान और व्यायाम जरूरी
डॉ. निकिता ने बताया कि भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियां, मौसमी फल, दालें, साबुत अनाज और फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करने चाहिए। अत्यधिक तले-भुने और प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों का सेवन सीमित रखना चाहिए। नियमित पैदल चलना, योग और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। वजन को स्वस्थ सीमा में बनाए रखना और पर्याप्त नींद लेना भी जरूरी है।
इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
मुंह में ऐसा घाव जो ठीक न हो, शरीर में गांठ, लगातार खांसी, आवाज में बदलाव, बिना कारण वजन कम होना, असामान्य रक्तस्राव, निगलने में परेशानी और मल-मूत्र की आदतों में बदलाव जैसे लक्षणों पर ध्यान देना चाहिए। इनके लंबे समय तक बने रहने पर चिकित्सक से परामर्श लेकर जांच करवानी चाहिए।

महिलाओं के लिए नियमित जांच जरूरी
महिलाओं को स्तन कैंसर और सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक रहना चाहिए। स्तन में गांठ, त्वचा में बदलाव या असामान्य स्राव होने पर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। चिकित्सकीय सलाह के अनुसार पैप टेस्ट और एचपीवी टेस्ट करवाना चाहिए। एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव में मदद करती है। हेपेटाइटिस-बी का टीकाकरण लिवर कैंसर का जोखिम कम करने में सहायक है।


समय पर उपचार से बेहतर परिणाम
कैंसर की पहचान होने पर विशेषज्ञ चिकित्सक से उपचार शुरू करवाना चाहिए। सर्जरी, कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी, इम्यूनोथेरेपी और टारगेटेड थेरेपी से कई प्रकार के कैंसर का उपचार संभव है। घरेलू नुस्खों के भरोसे इलाज में देरी नहीं करनी चाहिए। नियमित जांच, टीकाकरण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर कैंसर के कई जोखिमों को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed